latest-newsदेश

‘लंच पॉलिटिक्स’ के बाद INDI गंठबंधन के सांसदाें के जंतर-मंतर पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में लिया

राहुल गांधी के हिरासत में लेते ही विरोध में सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी

संवाददाता

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, एसआईआर और वोट चोरी के मुद्दे पर INDI गंठबंधन के सांसद कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे है। बुधवार दोपहर को ‘लंच पॉलिटिक्स’ के बाद सभी सांसद जंतर-मंतर के लिए रवाना हो गए ।

राहुल गांधी ने कहा है कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सभी सांसद जंतर-मंतर पर धरना देंगे। हम देश को अपनी बात बताएंगे। बताएंगे कि कैसे 300 सांसदों को चुनाव आयोग नहीं जाने दिया गया।

दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों का विरोध प्रदर्शन अब तेज हो गया। जंतर-मंतर जाने की कोशिश के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सड़क पर लेट गईं। इस दौरान पुलिस ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को जंतर-मंतर की ओर जाने से रोकते हुए हिरासत में लेना शुरू कर दिया। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि सांसदों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है, जबकि वे सिर्फ चुनाव आयुक्त से मिलना चाहते हैं।

जंतर-मंतर पर विपक्षी सांसदों का जोरदार प्रदर्शन (Photo: Youtube/@INC)

ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि कल सांसद चुनाव आयुक्तों, खासकर तीनों चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे। उन्होंने हमसे मिलने से इनकार कर दिया। दिल्ली पुलिस ने हमें रोक दिया और कहा कि हम वहां विरोध-प्रदर्शन नहीं कर सकते। आज हम तय विरोध स्थल जंतर-मंतर जाकर वहां बैठेंगे और देश को यह बताते का इरादा रखते हैं कि हमारे लिए ज्ञानेश कुमार देश के वैध चुनाव आयुक्त नहीं हैं।

कल भी राहुल गांधी ने किया था धरना

इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में INDI गठबंधन के नेताओं ने आकाशवाणी भवन पर धरना दिया। करीब आठ घंटे चले इस धरने के बाद रात आठ बजे पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया और करीब रात 10 बजे के बाद दोनों नेताओं और कार्यकर्ताओं को छोड़ दिया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को इंडिया गठबंधन के सांसदों को लंच पर आमंत्रित किया है। उन्होंने दोपहर करीब 1:30 बजे जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में सांसदों को बुलाया। इस दौरान चुनाव आयोग के खिलाफ हुए प्रदर्शन के बाद आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक विपक्ष के ये सांसद रेस्टोरेंट से चुनाव आयोग तक मार्च किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी यहां मौजूद थाे। इंडिया गठबंधन के इस लंच से समाजवादी पार्टी के नेता नहीं पहुंचे।

विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले बुधवार को पूरी लुटियंस दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और नई दिल्ली जिले के कई हिस्से किले में तब्दील कर दिए गए। नई दिल्ली क्षेत्र और उसके आसपास के कई स्थानों पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और सीआईएसएफ सहित अन्य बलों के कर्मियों की भारी तैनाती की गई है।

चुनाव आयोग के बाहर भारी सुरक्षा

जैसे ही INDI गठबंधन के सांसद सेंट्रल दिल्ली के रेस्टोरेंट में पहुंचने लगे, चुनाव आयोग के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात देखा गया। विपक्ष के चल रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए चुनाव आयोग की ओर जाने वाले सभी मुख्य रास्ते बंद कर दिए गए थे।

जंतर-मंतर पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी के जंतर-मंतर पहुंचते ही पुलिस का एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के एक्शन के बाद प्रदर्शनकारी पैदल ही आगे बढ़ रहे हैं।

अस्वस्थ महसूस करने के कारण सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा अस्वस्थ महसूस करने के कारण लेट गईं। सीईसी ज्ञानेश कुमार मामले को लेकर जंतर-मंतर जा रहे इंडी गठबंधन के सांसदों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com