latest-newsउत्तर प्रदेश

यूपी में 20 आईपीएस के तबादले; बदले गए कई जिलों के कप्तान- रवीना त्यागी बनीं बाराबंकी की SP

संवाददाता

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं. शासन की ओर से जारी तबादला आदेश में 20 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं. इनमें अपर पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों से लेकर जिलों में तैनात पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं. तबादलों के साथ कई जिलों के पुलिस कप्तान भी बदल दिए गए हैं.

ए. सतीश गणेश से अपराध का अतिरिक्त प्रभार हटा

1996 बैच के आईपीएस ए. सतीश गणेश अब अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उत्तर प्रदेश के पद पर बने रहेंगे. उनके पास अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध का अतिरिक्त प्रभार भी था, जिसे अब अलग किया गया है. आदेश के अनुसार उन्हें केवल अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं 1998 बैच के आईपीएस भगवान एस. श्रीवास्तव अब अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं के पद पर बने रहेंगे और उन्हें अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

बस्ती, जौनपुर और पीएसी में भी बदलाव

2013 बैच के आईपीएस यशवीर सिंह का तबादला पुलिस अधीक्षक, बस्ती से पुलिस अधीक्षक, जौनपुर के पद पर किया गया है. वहीं कुंवर अनुपम सिंह, जो पुलिस अधीक्षक, जौनपुर थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, पीएसी मुख्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया है.

लखनऊ और बाराबंकी की जिम्मेदारी बदली

2014 बैच की आईपीएस रवीना त्यागी को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में पुलिस उपायुक्त के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी की जिम्मेदारी दी गई है.

वहीं 2014 बैच के आईपीएस संजय कुमार, जो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के पद पर तैनात थे, उन्हें सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज बनाया गया है.

मऊ, गाजीपुर और बलिया में भी फेरबदल

कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक, मऊ से हटाकर पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ भेजा गया है. वहीं ईराज राजा को पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर से पुलिस अधीक्षक, बलिया बनाया गया है. इससे बलिया में भी पुलिस कप्तान बदला है.

बाराबंकी से लखनऊ पहुंचे अमित विजयीवर्गीय

2017 बैच के आईपीएस अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी से हटाकर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, मऊ बनाया गया है.

जालौन, गाजीपुर और मुजफ्फरनगर में बदलाव

विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक, जालौन से पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर भेजा गया है. वहीं सूरज कुमार राय को पुलिस अधीक्षक, बागपत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी दी गई है. मुजफ्फरनगर में संजय कुमार के स्थान पर अब सूरज कुमार राय की तैनाती होगी.

आजमगढ़ और बरेली में भी कप्तान बदले

चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली बनाया गया है. वहीं मानुष पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली से पुलिस अधीक्षक नगर, आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है.

मथुरा, बागपत, हापुड़ और जालौन में भी नई तैनाती

आदेश में आलोक राज नारायण को सहायक पुलिस अधीक्षक, हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा बनाया गया है. पूर्णेंदु सिंह, जो पुलिस अधीक्षक/स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी के पद पर थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, बागपत बनाया गया है. वहीं मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक नगर, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक, हापुड़ और सुरेश चंद्र रावत को अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा से पुलिस अधीक्षक, जालौन की जिम्मेदारी दी गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com