latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

वोट बनवाने का मौका, आज और कल सभी बूथों पर बैठेंगे बीएलओ

संवाददाता

गाजियाबाद। मतदाता सूची वेरीफाई करने और नए वोटर जोडऩे के लिए आज से जिले के सभी 3073 बूथों पर बीएलओ मौजूद रहे। सुबह अपने निर्धारित समय से बीएलओ अपने केन्द्र पर पहुंच गए थे,लेकिन वोटर लिस्ट जांच करने आने वालों की संख्या बेहद कम रही।

इक्का-दुक्का लोग ही सूची में अपना नाम देखने, फार्म जमा करने पहुंचे। शनिवार और रविवार को मतदाता सूची की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिससे मतदाता अपने सम्बंधित केन्द्रों पर जाकर सूची में नाम देख सके। जिला प्रशासन ने भी सभी मतदाताओं से अपना नाम सूची में देखने की अपील की है।

दरअसल इस बार पांचों विधानसभा से 256 बूथों की संख्या कम हुई है। ऐसे में बड़ी संख्या में मतदाताओं को अन्य बूथों पर शिफ्ट कर दिया गया है। इसकी वजह से मतदाताओं को अपने पुराने बूथ की सूची पर अपना नाम नहीं दिख रहा है जिससे लोगों में अपना वोट काटे जाने को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसी भ्रम को दूर करने के लिए विशेष अभियान लगाया गया है ताकि लोग अपना नाम सूची में देखकर जांच लें, अब कौन से बूथ पर उनका नाम दर्ज हैं। दरअसल जिन बूथों पर 12 सौ से अधिक मतदाता थे, वहां के वोटर्स को कम संख्या वाले बूथों पर शिफ्ट कर दिया गया जिसके कारण बड़ी संख्या में लोगों के बूथ बदल गए। बूथ बदलते ही उनके बीएलओ भी बदल गए। इस विशेष अभियान में आज और कल लोग अपना नाम मतदाता सूची में जांच सकेंगे।

इसके अलावा जिनके नाम सूची में दर्ज नहीं है वह फार्म-6 भरकर तुरंत जमा करा सकते हैं। साथ ही जिनके नाम, फोटो, पते में कोई त्रुटि है तो उसके लिए भी फार्म भरकर तत्काल जमा कराया जा सकता है। शनिवार को विशेष चरण के अभियान का पहला दिन है, बूथों पर बीएलओ तो उपस्थित रहे लेकिन लिस्ट में नाम देखने वालों की संख्या बेहद कम रहीं। उम्मीद है कि रविवार को लोगों की संख्या अधिक रहेगी। अधिकारी भी लगातार बूथों का भ्रमण कर अभियान की निगरानी कर रहे हैं।युग करवट)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com