latest-newsदेश

बीजेपी की नई टीम तैयार, नितिन नवीन ने 24 रणनीतिकारों के तय किए रोल

संवाददाता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए देशभर के विभिन्न राज्यों और संगठनात्मक इकाइयों के लिए 24 संगठन मंत्रियों एवं पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी सूची में कई राज्यों के प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी और संगठनात्मक दायित्व तय किए गए हैं.

नई नियुक्तियों के तहत पवन राणा को दिल्ली और हरियाणा की संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि धर्मपाल को उत्तर प्रदेश का संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है. पार्टी ने शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) के रूप में आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गोवा की जिम्मेदारी दी है. वहीं सौदान सिंह को बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का दायित्व सौंपा गया है.

वी. सतीश को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा तथा संसदीय कार्यालय से जुड़े संगठनात्मक कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है. राजेंद्र को संगठन और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से जुड़े कार्यों का दायित्व सौंपा गया है. महाराष्ट्र में अजय जामवाल को प्रदेश महामंत्री (संगठन) बनाया गया है और उनका केंद्र मुंबई रहेगा. सतीश धोंड को महाराष्ट्र के साथ चार राज्यों में जनजातीय संपर्क का दायित्व दिया गया है.
मधुकर को आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है और उनका केंद्र हैदराबाद रहेगा, जबकि दराशय को तेलंगाना का संगठनात्मक दायित्व सौंपा गया है. रविंद्र राजू को असम, त्रिपुरा और कार्यालय निर्माण से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी मिली है. भीखुभाई दलसानिया को बिहार का संगठन मंत्री बनाया गया है और उनका केंद्र पटना रहेगा. पवन साई को झारखंड का दायित्व सौंपा गया है.
इसके अलावा सिद्धार्थ को हिमाचल प्रदेश (केंद्र-शिमला), रत्नाकर को गुजरात, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव, अरुण बिन्नाडा को गुजरात और फणीन्द्रनाथ शर्मा को उत्तराखंड की संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है. भाजपा का यह संगठनात्मक फेरबदल आगामी चुनावी राज्यों और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com