latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

जेल में बंद इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान के परिवार पर फायरिंग:टॉयलेट में छिपकर जान बचाई; BJP विधायक को 6 महीने पहले लंगड़ा कहा था

संवाददाता

गाजियाबाद । गाजियाबाद में जेल में बंद इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान के परिवार पर हमला हुआ है। आरोप है कि शुक्रवार रात 10:30 बजे 10-12 हमलावरों ने अस्पताल में घुसकर परिवार पर फायरिंग कर दी।

परिवार ने टॉयलेट में छिपकर जान बचाई। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ की। गोली लगने से अस्पताल का शीशा टूट गया। हमलावरों ने अस्पताल की महिला कर्मचारी नसीमा के साथ भी मारपीट की।

‘बेटा गाड़ी में बैठा था, तभी हमलावरों ने हमला किया’

लोनी की गौरी पट्टी की रहने वाली हाजी सलमान की मां संजीदा ने बताया- मेरे छोटे बेटे की पत्नी परवीन की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद वह परवीन को इलाज के लिए शिवेन हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। साथ में मैं और मेरा नाती अफजल भी थे।

परवीन को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टर उसकी जांच कर रहे थे। शाहनवाज बाहर गाड़ी में बैठा था। इसी दौरान 10-12 लोग वहां आ गए। उन्होंने शाहनवाज को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए गाड़ी में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

हमलावरों ने उसे जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं। जान बचाने के लिए शाहनवाज अस्पताल के अंदर भागा, लेकिन हमलावर उसके पीछे वहां भी घुस आए और कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग होते ही हम सभी डर गए। मैंने अपनी बहू परवीन को अस्पताल के टॉयलेट में छिपा दिया, ताकि उसकी जान बच सके।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। हाजी सलमान के पिता बूंदू खां ने 10-12 आरोपियों के खिलाफ लोनी कोतवाली में तहरीर दी है।

सलमान का भाई शाहनवाज अपनी बीमार पत्नी परवीन को लेकर शिवेन हॉस्पिटल पहुंचा था, तभी हमलावरों ने हमला कर दिया। घटना लोनी थाना क्षेत्र की है।

हाजी सलमान 3 महीने पहले चर्चा में आया था, जब उसने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को ‘लंगड़ा’ कहा था और उनकी दूसरी टांग तोड़ने की धमकी दी थी। फिलहाल, वह पॉक्सो मामले में डासना जेल में बंद है।

‘मैं अस्पताल में काम करती हूं, फिर भी मेरे साथ मारपीट की’

हमलावरों ने जिस महिला कर्मचारी से मारपीट की, उसने बताया- मैं अस्पताल में काम करती हूं। इस विवाद से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मुझे नहीं छोड़ा।

एसीपी लोनी राम किशन राना ने बताया-

रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि लोनी तिराहे के पास स्थित सीवीएन हॉस्पिटल में फायरिंग हुई है। सूचना पर मैं और एसएचओ मौके पर पहुंचे। वहां एक कार खड़ी मिली, जिस पर गोली के निशान थे।

कुछ लोग इस घटना को हाजी सलमान से जोड़ रहे हैं, लेकिन हाजी सलमान जेल में है और हाल ही में उसका किसी से कोई विवाद भी नहीं हुआ है। शुरुआती तौर पर लगता है कि दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई है। मामले में तहरीर मिल गई है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

काैन है  हाजी सलमान …

हाजी सलमान ने भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर अभद्र टिप्पणी की थी।

सलमान पर 12 मुकदमे दर्ज, सोशल मीडिया पर 3 लाख फॉलोअर्स

हाजी सलमान लोनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सोशल मीडिया पर उसके करीब 3 लाख फॉलोअर्स हैं। उसके खिलाफ लोनी, लोनी बॉर्डर, ट्रॉनिका सिटी और दिल्ली के भजनपुरा थाने में मारपीट और रेप समेत करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं। साल 2024 में गुंडा एक्ट के तहत उसे छह महीने के लिए जिला बदर भी किया गया था।

हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं पर हमला किया था

एसीपी के मुताबिक, 2 सितंबर को गौरी पट्टी मोहल्ले में हिंदू रक्षा दल के दो कार्यकर्ताओं सुमित सूद और मोहित के साथ मारपीट हुई थी। आरोप है कि इस घटना में हाजी सलमान, उसका भाई शाहनवाज और उनके साथी शामिल थे।

इस मामले में सलमान और शाहनवाज समेत पांच नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और मोबाइल व सोने की चेन लूटने का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

भाजपा विधायक की टांग तोड़ने की धमकी भी दी थी

इस मुकदमे के बाद सलमान ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसने विधायक की दूसरी टांग तोड़ने की धमकी भी दी थी। इस मामले में विधायक के समर्थक ललित ने लोनी बॉर्डर थाने में FIR दर्ज कराई थी।

यूपी पुलिस ने हाजी सलमान को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

अब हाजी सलमान जेल में बंद है

सितंबर में एक महिला ने हाजी सलमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था। FIR में बताया गया कि 3 सितंबर की रात वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ गुरुद्वारे से लौट रही थी।

इसी दौरान सलमान और उसका दोस्त तसलीम सफेद गाड़ी से आए। उन्होंने रोककर हम दोनों को घर छोड़ने की बात कही। लिफ्ट देने के बहाने मुझे और बेटी को अपनी गाड़ी में बैठा लिया।

गाड़ी में सलमान ने मेरी बेटी के साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर हमारे साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। इसके बाद दोनों ने मुझे और बेटी को धमकी भी दी। फिर गाड़ी से उतारकर भाग गए। वह घटना के बाद डर गई थी। 8 सितंबर को पुलिस ने हाजी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com