latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद के नए नगर आयुक्त बने हिमांशु नागपाल: विक्रमादित्य मलिक मेरठ प्राधिकरण के VC नियुक्त, 4 साल से ज्यादा रहे तैनात

संवाददाता

गाजियाबाद । आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शासन ने शुक्रवार रात 38 IAS अधिकारियों के तबादले किए। इनमें 5 जिलों के DM भी बदले गए हैं। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विक्रमादित्य मलिक गाजियाबाद में 4 साल से ज्यादा समय तक अलग-अलग पदों पर तैनात रहे। पिछले एक सप्ताह से उनके तबादले की चर्चाएं चल रही थीं। उनके कार्यकाल में गाजियाबाद ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में देशभर में नंबर-1 स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक को सम्मानित किया था।

विक्रमादित्य मलिक अब मेरठ प्राधिकरण के वीसी यानी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
विक्रमादित्य मलिक अब मेरठ प्राधिकरण के वीसी यानी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

स्वच्छता सर्वेक्षण में गाजियाबाद को मिला नंबर-1 स्थान

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा भी मौजूद रहे। पहली बार गाजियाबाद नगर निगम के महापौर और नगर आयुक्त को राष्ट्रपति के हाथों यह सम्मान मिला।

दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री एके शर्मा, नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक और मेयर सुनीता दयाल राष्ट्रपति से सम्मान पाते हुए।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री एके शर्मा, नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक और मेयर सुनीता दयाल राष्ट्रपति से सम्मान पाते हुए।

हर वार्ड में निरीक्षण करने पहुंचते थे नगर आयुक्त

नगर आयुक्त रहते हुए विक्रमादित्य मलिक शहर के अलग-अलग वार्डों में खुद निरीक्षण करते थे। इस दौरान वे सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के साथ स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनते थे। उनके कार्यकाल में नगर निगम ने स्वच्छता के क्षेत्र में कई कदम उठाए, जिसका असर सर्वेक्षण के नतीजों में भी दिखाई दिया।

हिमांशु नागपाल संभालेंगे गाजियाबाद की जिम्मेदारी

शासन की ओर से जारी तबादला सूची के मुताबिक, हिमांशु नागपाल को वाराणसी नगर निगम से गाजियाबाद नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। अब वह शहर की सफाई व्यवस्था और नगर निगम के कामकाज की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, विक्रमादित्य मलिक मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com