latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

देश के सबसे प्रदूषित शहरों में गाजियाबाद तीसरे नंबर पर:NCR में छाई धुंध, सीजन में पहली बार रेड जोन में पहुंचा

संवाददाता

गाजियाबाद । गाजियाबाद में दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सीजन में पहली बार गाजियाबाद का AQI रेड जोन में 375 पहुंच गया है। जहां हवा की गुणवत्ता खराब होने के बाद एनसीआर में ग्रेप-3 लागू है।

इससे पहले डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिले में सरकारी और निजी निर्माण कार्यों पर 20 नवंबर तक रोक लगाने के निर्देश जारी किए। इसके साथ ही सरकारी और निजी इमारतों के ध्वस्तीकरण पर भी रोक रहेगी। गाजियाबाद में कक्षा 5 तक के स्कूलों की कक्षाएं हाइब्रिड मोड पर चल रही हैं।

सुबह से ही प्रदूषण से शहर में धुआं छाया हुआ है।
सुबह से ही प्रदूषण से शहर में धुआं छाया हुआ है।


देश में गाजियाबाद तीसरा प्रदूषित

वायु प्रदूषण में आज गाजियाबाद देश में तीसरे नंबर पर पर है। पहले नंबर पर हरियाणा का बल्लभगढ़ है यहां का AQI 428 पहुंच गया है। दूसरे नंबर पर दिल्ली है यहां का AQI 403 दर्ज किया गया। इसके बाद गाजियाबाद का AQI 376 दर्ज किया गया।

गाजियाबाद में आज शुक्रवार को इंदिरापुरम की हवा सबसे अधिक जहरीली हुई है, यहां का AQI 432 पहुंच गया। जो खतरनाक जोन में है। वसुंधरा का AQI 405 रहा। वेद विहार लोनी, लोनी, मोदीनगर वेव सिटी की हवा भी जहरीली बनी हुई है।

प्रदूषण को देखते हुए डीएम ने कक्षा 5 तक के स्कूलों को हाइब्रिड मोड पर संचालित करने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी तय करेंगे कि किन स्कूलों में ऑनलाइन और किनमें ऑफलाइन पढ़ाई कराई जाएगी। इससे बच्चों को प्रदूषण के बीच स्कूल आने-जाने से राहत मिल सकेगी।

सड़कों पर पानी का छिड़काव, मशीनों से सफाई

प्रदूषण कम करने के लिए नगर निगम की ओर से सड़कों और पेड़-पौधों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। मशीनों से सड़कों की सफाई भी की जा रही है। खुले में कचरा जलाने पर रोक लगाई गई है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को प्रदूषण फैलाने वाले स्रोतों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI बढ़ा

शहर AQI
दिल्ली 403
गाजियाबाद 376
नोएडा 365
ग्रेटर नोएडा 356
बुलंदशहर 303
मुजफ्फरनगर 227


ये पाबंदियां लागू

  • डीजल से चलने वाले इंजनों पर पाबंदी रहेगी।
  • होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला और लकड़ी जलाने पर रोक। कोयला और लकड़ी का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित।
  • निजी वाहनों का प्रयोग कम करने के लिए पार्किंग शुल्क में बढ़ोत्तरी।
  • खुले में कचरा या सूखे पत्ते जलाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कूड़ा या पत्तियां नहीं जलाई जा सकेंगी।
  • तारकोल से सड़क बनाने जैसे प्रदूषण बढ़ाने वाले कामों पर भी रोक लगाई गई है।

आज का मौसम जानिए

आज शुक्रवार को गाजियाबाद में मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध रही। धूप खिलने पर मौसम साफ रहेगा। सुबह न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा की रफ्तार करीब 5 किलोमीटर प्रति घंटा से है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com