
संवाददाता
गाजियाबाद। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के द्वारा पुलिस कमिश्नरेट के आधुनिकरण एवं सुदृढिक़रण की मुहिम को उस समय एक और सफलता मिली जब विजयनगर थाने के रूप में एक और मॉडल थाना मिल गया।
अत्याधुनिक सुविधाओं एवं संसाधनों से लैस विजयनगर थाने के नये भवन का लोकार्पण महापौर सुनीता दयाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती दयाल के साथ पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं यातायात राज करन नैय्यर, एडिशनल सीपी मुख्यालय एवं अपराध केशव चौधरी, डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी, डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल, डीसीपी बलवंत चौधरी, डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन, एडीसीपी क्राइम पीयूष कुमार सिंह, एडीसीपी प्रोटोकॉल राजेश कुमार पाण्डेय, एडीसीपी ट्रैफिक वरूण कुमार सिंह, एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय, एसीपी क्राइम अमित सक्सेना, एसीपी कानून व्यवस्था भास्कर वर्मा, एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य, एसीपी कविनगर अभय राजेंद्र डागा व एसएचओ धर्मपाल सिंह के अलावा वो सभी सहयोगीगण भी मौजूद थे, जिन्होंने इस थाने को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने में सहयोग किया।
इस अवसर पर महापौर सुनीता दयाल ने पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड एवं उनके अधिनस्थ अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कमिश्नरेट पुलिस प्रशासन की यह पहल सराहनीय एवं प्रशंसा के योग्य है। उन्होंने कहा कि आज अपराधी जिस हाईटेक तरीके से क्राइम कर रहे हैं ऐसे में पुलिस का उच्च तकनीकि संसाधनों एवं तकनीकि से लैस होना अति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि जब थाना चौकी पूरी तरह से स्वच्छ वातावरण एवं उच्च तकनीकि से परिपूर्ण होंगे तो यहां पर आने वाले लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर एडिशनल सीपी मुख्यालय केशव चौधरी ने कहा कि पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड के द्वारा कमिश्नरेट पुलिस को हाईटेक एवं मॉडर्न बनाने का बीड़ा उठाया था वो अब आधुनिकिकरण का कारवा बन गया है। यह कारवा निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड व अन्य अधिकारियों ने मुख्य अतिथि महापौर सुनीता दयाल के अलावा जनप्रतिनिधियों और थाने के आधुनिकिकरण व सुदृढिक़रण में सहयोग देने वाले उद्योपतियों, बिल्डर्स व कारोबारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें मुमेंटों भी दिये। उसके बाद दो एडिशनल सीपी, डीसीपी सिटी व एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय ने सीपी को प्रतीक चिन्ह भेंट किये। अतिथियों का धन्यवाद जहां डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने दिया वहीं मंच संचालन एसीपी उपासना पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के समापन पर आतिशबाजी भी की गई।



