latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

पंडित हरेंद्र शर्मा अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के मोदीनगर अध्यक्ष मनोनीत

संवाददाता

मोदीनगर। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा 258 के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बी डी शर्मा के निर्देशन पर जिला अध्यक्ष बुद्ध प्रकाश शर्मा ने पंडित हरेंद्र शर्मा को मोदीनगर के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया l

इस अवसर पर जिले के महामंत्री लोकेश कौशिक, पूर्वांचल अध्यक्ष मनोज तिवारी, सभा के मोदीनगर के संरक्षक चतर सेन शास्त्री उपस्थित रहे। सभी ने हरेंद्र शर्मा को मनोनीत पत्र प्रदान किया l सभा के राष्ट्रीय महामंत्री शिव मोहन भारद्वाज जी ने हरेंद्र शर्मा को शीघ्र अपनी कार्यकारिणी बनाकर मोदीनगर में शपथ ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया l मोदीनगर में शीघ्र ही सभा की कार्यकारिणी बनाकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com