latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद में दिवाली की रात कई इलाकों में आग का तांडव, 12 बजे तक मिलीं 50 फायर कॉल

साेसाइटी के फ्लैट, दुकानें व कारखाने जलकर राख, हर दाे-चार मिनट में आग लगने की सूचना

संवाददाता

गाजियाबाद । दिवाली की रात गाजियाबाद में आतिशबाजी और पटाखों के कारण जिले भर में कुल 48 जगह आग लगने की घटनाएं सामने आईं। दमकल विभाग को रात 12 बजे तक करीब 50 कॉल्स प्राप्त हुई थीं। आग लगने की घटनाओं ने दमकल विभाग की मुश्किलें बढ़ा दीं। रविवार को हर दो-चार मिनट के अंतराल पर आग लगने की सूचनाएं मिलती रहीं।

दमकल विभाग की सभी इकाइयां लगातार आग बुझाने में जुटी रहीं। इस दौरान फैक्ट्री, आवासीय सोसायटी के फ्लैट और दुकान में आग लगने की बड़ी घटनाएं सामने आईं। दमकलकर्मियों की तत्परता से इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रमुख घटनाएं

• क्रॉसिंग रिपब्लिक में रात करीब 8:00 बजे GH-7 सोसाइटी (जीएस 7 इमारत) की 10वीं मंजिल पर बने एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। परिवार के होमटाउन या बाहर होने के कारण फ्लैट बंद था। दमकल की 3 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर पूरी तरह काबू पाया और गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
• संजय नगर के सेक्टर-23 में आग लगने से तीन बड़ी दुकानें—मंगलम ज्वेलर्स, पूजा स्टोर और पैराडाइज शूज जलकर खाक हो गईं। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि सामने खड़ी 6 दोपहिया गाड़ियां भी चपेट में आकर जल गई हैं।
• न्यू हिंडन विहार, लालकुआं, राजनगर एक्सटेंशन और नेहरू नगर समेत कई अन्य क्षेत्रों से भी दुकानों, झुग्गियों और वाहनों में आग लगने की सूचना मिली।

• वहीं, साउथ साइड जीटी रोड स्थित नोवा फार्म वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड में शाम करीब पांच बजे आग लग गई। फैक्ट्री में प्लास्टिक की सेटरिंग का सामान बड़ी मात्रा में रखा था, जिससे आग तेजी से फैलने लगी। मौके पर कोतवाली अग्निशमन केंद्र से पांच दमकल गाड़ियां और वैशाली से दो वाटर बाउजर भेजे गए। आग की विकरालता को देखते हुए अन्य अग्निशमन केंद्रों और दूसरे जिलों से भी गाड़ियां मांगी गईं। दमकल टीम ने चार हौज लाइन फैलाकर फोम की मदद से आग बुझाई। इस घटना में भी कोई जनहानि नहीं हुई। इसके अलावा वेव सिटी थाना क्षेत्र के डासना में रेडीमेड कपड़ों की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया।

सभी घटनाओं में दमकल विभाग (फायर ब्रिगेड) की त्वरित कार्रवाई के चलते किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com