latest-newsएनसीआरदिल्ली

दिल्ली में पटाखों के शोर के बीच छाई धुंध, दिवाली पर बहुत खराब श्रेणी में पहुंचा AQI

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश की नहीं हुुई पालना, आधी रात के बाद भी जमकर हुई आतिशबाजी, दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई जहरीली

संवाददाता

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार शाम दिवाली मनाने के लिए लोग जैसे ही घरों से बाहर निकले, उत्सव की रौनक और पटाखों के शोर के बीच प्रदूषण की भारी धुंध भी छा गई. रात बढ़ने और दिवाली उत्सव तेज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोगों ने हवा में घने कोहरे (स्मॉग) और पटाखों के धुएं की तीखी गंध महसूस होने की शिकायतें दर्ज कराईं.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम 7 बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 371 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. प्रदूषण की स्थिति बिगड़ने के कारण रविवार को दिनभर का औसत एक्यूआई 376 रहा, जो शनिवार को दर्ज किए गए 369 के मुकाबले अधिक गंभीर है. जहांगीरपुरी में सबसे अधिक 460 एक्यूआई दर्ज किया गया.

दिवाली के जश्न के बाद सोमवार को वायु गुणवत्ता के ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंचने का अनुमान है. वाहनों से निकलने वाला धुआं और पराली जलाने का चरम दौर प्रदूषण को और बढ़ा सकता है. सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कई लोगों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में धुएं की गंध और धुंध छाने की जानकारी दी. कुछ लोगों ने पटाखे फोड़े जाने के दौरान दृश्यता कम होने की बात भी कही.

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली (ईडब्ल्यूएस) के अनुसार, नौ नवंबर से अगले कुछ दिनों तक हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में रहने की आशंका है. मौसम और वायु गुणवत्ता विशेषज्ञों ने इसके लिए पटाखों, वाहनों से निकलने वाले धुएं और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के चरम दौर को जिम्मेदार ठहराया है. उनका कहना है कि प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियां भी स्थिति को और बिगाड़ रही हैं.

दिवाली का जश्न मनाते हुए लोग

दिल्ली-एनसीआर में दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों व निर्धारित समय-सीमा के बावजूद लोगों ने आधीरात के बाद जमकर की आतिशबाजी

दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों व निर्धारित समय-सीमा के बावजूद दिल्ली-एनसीआर में आधी रात के बाद तक जमकर आतिशबाजी होती रही. इसका असर त्योहार के अगले दिन हवा की गुणवत्ता पर भी दिखाई दिया है. लोगों ने दिवाली के मौके पर लोगों के बेपरवाह होकर जमकर आतिशबाजी की , लोगों के इस बेपरवाही के मद्पदेनजर पटाखों को लेकर दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया को जरिए लोगों से अपील कि और कहा हे कि समय का रखें मान, पर्यावरण का रखें ध्यान! पटाखे जलाने की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। अब पटाखे न जलाएँ। नियमों का पालन कर दिल्ली को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दें.

बता दें कि दिल्ली में दिवाली पर पटाखे जलाने को लेकर पहले ही समय-सीमा तय कर दी गई थी. दिल्ली-NCR में सिर्फ 7 और 8 नवंबर को ही प्रमाणित ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति थी. इसके अब पटाखे जलाने की तय समय-सीमा खत्म हो चुकी है. ऐसे में दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अब पटाखे न जलाएं.राजधानी दिल्ली के अंदर के 15 इलाकों में AQI 400 के पार पहुंच गया, जिसमें सोनिया विहार 457 के साथ सबसे प्रदूषित रहा. पिछले चार वर्षों के आंकड़े भी बताते हैं कि दीपावली के बाद दिल्ली की हवा लगातार गंभीर प्रदूषण की चपेट में रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com