latest-newsदेश

बांग्‍लादेश में दिसंबर की सर्दी में मचेगा गदर, शेख हसीना ने पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, टेंशन में तारिक रहमान

बोलीं- हर हाल में घर लौटूंगी; 2 साल से भारत में हैं पूर्व पीएम

संवाददाता

नई दिल्ली। बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में स्‍वदेश वापसी की पूरी तैयारी कर रही हैं. हिंसक विरोध-प्रदर्शन के जरिये उनकी सरकार को सत्‍ता से बेदखल कर दिया गया था. तख्‍ता पलट के बाद शेख हसीना को भारत में शरण लेना पड़ा. ढाका की ओर से शेख हसीना को बांग्‍लादेश भेजने का अनुरोध कई बार किया जा चुका है. अब बांग्‍लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खुद ही ढाका जाने की तैयारी में जुटी हैं. शेख हसीना के लिए नया बांग्‍लादेशी पासपोर्ट जारी करने को लेकर भारत की राजधानी दिल्‍ली में स्थित बांग्‍लादेश उच्‍चायोग को चिट्ठ लिखी गई है. यह आवेदन लंदन स्थित मैट्रिक्‍स चैंबर्स की ओर से किया गया है.

जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने की तैयारी कर रही हैं. इस बीच, उनके लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईडी) जारी करने की मांग की गई है. लंदन स्थित मैट्रिक्स चैंबर्स ने 9 नवंबर को नई दिल्ली में बांग्लादेश की कार्यवाहक उच्चायुक्त प्रीति रहमान को पत्र लिखकर नए दस्तावेज जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है.

कया है पत्र में

पत्र में कहा गया है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार और संबंधित अधिकारियों ने हसीना का मौजूदा पासपोर्ट तथा राष्ट्रीय पहचान पत्र रद्द कर दिया है. ऐसे में उनकी बांग्लादेशी नागरिकता और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों के तहत प्राप्त अधिकारों के आधार पर उन्हें नए दस्तावेज जारी किए जाने चाहिए. वकीलों ने उच्चायोग से इस संबंध में जल्द आवश्यक कार्रवाई करने और नया पासपोर्ट तथा पहचान पत्र हासिल करने के लिए जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी देने का आग्रह किया है. दिसंबर में हसीना की प्रस्तावित वापसी के मद्देनजर यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है. हालांकि, बांग्लादेश उच्चायोग की ओर से अभी तक उन्हें नए पासपोर्ट और पहचान पत्र जारी करने के संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com