latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

विधायक अजीत पाल त्यागी के यहां पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भव्य स्वागत

संवाददाता

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी के आरडीसी स्थित कार्यालय पर आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

नगर पालिका परिषद पिलखुवा के अध्यक्ष विभु बंसल ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान विधायक अजीत पाल त्यागी सहित उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री से मुलाकात की तथा क्षेत्रीय एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com