latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

पार्टी के स्थापना दिवस पर लगाए जाएंगे समाजवादी मेडिकल कैंप: अभिषेक

संवाददाता

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर दस अक्टूबर से शहर विधानसभा क्षेत्र में 56 समाजवादी मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इसकी जानकारी प्रेसवार्ता के दौरान देते हुए सपा के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग ने बताया कि पार्टी के स्थापना दिवस पर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में इन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों को निशुल्क उपचार, विभिन्न जांचें व दवाईयां उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा आमजन की मूलभुत आवश्यकताओं में से एक है इसे जनजन तक पहुंचाना समाजवादी पार्टी का मुख्य उदद्ेश्य है। इस अभियान का ध्येय क्षेत्र के गरीब, वंचित व जरूरमंद लोगों तक बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचना हैं। शिविर में फेफड़ों की जांच, हीमोग्लोबिन, ब्ल्ड शुगर, बीपी, ईसीजी आदि कराई जांएगी।अभिषेक गर्ग ने बताया कि शिवर में जनरल फिजिशयन, डेंटिंस, स्त्री रोग विशेषज्ञ आदि चिकित्सक निशुल्क पराशर्म देंगे।

दस अक्टूबर को कालका गढ़ी, जटवाड़ा, 12 को सेवा नगर, हिंडन विहार, 15 अक्टूबर को गांधीनगर, 18 अक्टूबर को मिर्जापुर, 22 अक्टूबर को कैला भट्टा, 24 अक्टूबर को डूंडाहेडा, 25 अक्टूबर को राकेश मार्ग, नासिरपुर में शिविर लगाए जाएंगे। इस दौरान राष्टï्रीय सचिव भुवन जोशी, राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com