latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद में जनवरी-जुलाई के बीच 254 लोगों ने गंवाई जान, बढ़ते सड़क हादसों ने तोड़ा चार साल का रिकॉर्ड

  • जनवरी-जुलाई 2026 में 254 मौतें, 12.4% की वृद्धि। 
  • इस अवधि में कुल 665 सड़क हादसे दर्ज किए गए।
  • पिछले चार वर्षों में 2026 में सर्वाधिक मौतें हुईं।

संवाददाता

गाजियाबाद। सड़क हादसों में मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जनवरी से जुलाई 2026 तक जिले में हुए सड़क हादसों में 254 लोगों की मौत हुई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में 226 लोगों की जान गई थी। इस तरह इस साल सात माह में 28 अधिक मौतें हुई हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 12.4 प्रतिशत अधिक है।

इस साल जनवरी से जुलाई तक जिले में 665 सड़क हादसे हुए, जबकि 2025 की समान अवधि में 640 हादसे दर्ज किए गए थे। इस तरह हादसों की संख्या में भी 25 का इजाफा हुआ है। इस साल 508 लोग हादसों में घायल हुए। जनवरी से जुलाई तक मौतों के मामले में 2026 का आंकड़ा पिछले चार वर्षों से भी अधिक है।

वर्ष 2022 में इसी अवधि में 203, 2023 में 198, 2024 में 223 और 2025 में 226 लोगों की मौत हुई थी। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस की ओर से निगरानी और प्रवर्तन व्यवस्था मजबूत करने का दावा किया गया है। इसके बावजूद हादसों के साथ इनमें जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com