latest-newsदेश

बंगाल को मिला नया बॉस, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ 5 मंत्रियों ने ली शपथ

संवाददाता

काेलकाता। तारीख 9 मई , दिन शनिवार… ये दिन और तारीख पश्चिम बंगाल के लिए यादगार बन गई. आजादी के बाद ये पहला मौका है जब राज्य में बीजेपी की सरकार बनी. राजधानी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया. नई सरकार बनने के साथ ही राज्य में शुभेंदु युग की शुरुआत हो गई. इस यादगार पल की गवाह बंगाल की जनता बनी.

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई नेताओं ने शिरकत की. कार्यक्रम में एनडीए शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्री भी शामिल हुए. यूपी के सीएम योगी, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी समेत कई सीएम कार्यक्रम में पहुंचे. इसके साथ ही कई सांसद और विधायक भी शामिल हुए.

पीएम मोदी ने सम्मान के रूप में मंच पर झुककर लोगों का अभिवादन किया

PM Modi bowed on the stage and greeted the public.

इस भव्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक वाहन में सवार होकर शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे. इस दौरान उनके साथ शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे. खास बात ये है कि शुभेंदु अधिकारी इस खास मौके पर पूरी तरह से भगवा रंग में रंगे नजर आए. उन्होंने गेरुए रंग के कपड़े पहने थे. इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए समारोह में भारी तादाद में बीजेपी समर्थक और कार्यकर्ता पहुंचे. पीएम मोदी ने अपने वाहन से हाथ हिलाकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. बाद में मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान के तौर पर मंच पर झुककर लोगों का अभिवादन किया.

माखनलाल सरकार जिनका पीएम मोदी ने शुभेंदु के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में किया सम्मान

शॉल ओढ़ाया, पैर छुए... कौन हैं माखनलाल सरकार जिनका पीएम मोदी ने शुभेंदु के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में किया सम्मान

पश्चिम बंगाल के कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे. ऐसे में पीएम मोदी ने मंच पर एक बुजुर्ग के पैर छुए, उन्हें शॉल उढ़ाया और मुस्कुराकर गले लगाया. पीएम मोदी ने उनका सम्मान किया. इस तस्वीर को देखकर हर किसी के मन में एक सवाल उठा कि आखिर ये बुजुर्ग व्यक्ति कौन हैं, जिनके पीएम मोदी ने पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया? ये बुजुर्ग पश्चिम बंगाल में BJP के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं. इनका नाम माखनलाल सरकार है. इनकी उम्र 98 साल है. माखनलाल सरकार आजादी के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन से जुड़े शुरुआती दौर के जमीनी स्तर के नेताओं में से एक हैं. 1952 में उन्हें कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के आंदोलन के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ होने पर गिरफ्तार कर लिया गया था.

रवींद्रनाथ टैगोर को दी श्रद्धांजलि

बीजेपी ने शपथ ग्रहण के लिए 9 मई का दिन चुना है, इस दिन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है. मंच पर पहुंच कर पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी ने गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

शुभेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ

इसके बाद वो पल आया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार थे. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन.रवि ने शुभेंदु अधिकारी को बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. सीएम पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने पीएम मोदी के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दी.

5 अन्य नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ

शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही 5 अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदिराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक के नाम शामिल हैं. अधिकारी के बाद दूसरे नंबर पर दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद सभी ने पीएम मोदी समेत सभी नेताओं का आभार जताया. पश्चिम बंगाल की नई सरकार में ब्राह्नमण, महिला, आदिवासी, और मातुआ सभी को जगह दी गई है.

शुभेंदु अधिकारी

एक समय टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले शुभेंदु अधिकारी टीएमसी से नाता तोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. 2026 के विधानसभा चुनाव में अधिकारी अपने गृह जिले पूर्वी मिदनापुर की नंदीग्राम सीट से और दक्षिण कोलकाता की भवानीपुर सीट से मैदान में उतरे थे और दोनों ही सीट पर उन्होंने शानदार जीत दर्ज की. भवानीपुर में उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 15,000 से ज्यादा वोटों के अंतर से हराया. इस तरह उन्होंने ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ में शिकस्त दी और आज बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपद ली.

दिलीप घोष

शुभेंदु अधिकारी के बाद बीजेपी के दिग्गज नेताओं में शुमार दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली. विधानसभा चुनाव में उन्होंने खड़गपुर सीट से शानदार जीत हासिल की. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार प्रदीप सरकार को हराया.

अग्निमित्रा पॉल

तीसरे नंबर पर अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली. फैशन डिजाइनर से राजनीति में आईं पॉल बंगाल में बीजेपी की मजबूत चेहरा मानी जाती हैं. उन्होंने साल 2019 में बीजेपी का दामन थामा था. वह आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं. उन्होंने आसनसोल दक्षिण सीट से TMC उम्मीदवार तापस बनर्जी को मात दी.

अशोक कीर्तनिया

इसके बाद बनगांव उत्तर से विधायक अशोक कीर्तनिया ने मंत्री पद की शपथ ली. विधानसभा चुनाव में कीर्तनिया ने TMC के उम्मीदवार बिस्वजीत दास को हराया. वो पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले की बनगांव उत्तर (Bangaon Uttar) विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं.कीर्तनिया मुख्य रूप से मतुआ समुदाय से आते हैं और लगातरा दो बार के विधायक रहे हैं.

खुदीराम टुडू

लिस्ट में अगला नाम क्षुदिराम टुडू का रहा, जो रानीबांध से विधायक हैं. उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में मंत्री पद की शपथ ली. टुडू बंगाल में आदिवासी चेहरे के तौर पर जाने जाते हैं. खास बात ये है के वो पहली बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं. पेशे से वो सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. विधानसभा चुनाव 2026 में टुडू ने तनुश्री हांसदा को हराया.

निसिथ प्रमाणिक

इसके बाद निसिथ प्रमाणिक ने समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ली. राजनीति में उनकी शुरूआत टीएमसी से हुई लेकिन साल 2019 में वो बीजेपी में शामिल हो गए. 2019के लोकसभा चुनाव में वो कूचबिहार से सांसद चुने गए थे, तब उन्होंने TMC के परेश चंद्र अधिकारी को हराया था. उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री का पद भी संभाला है. 2026 में हुए विधानसभा चुनाव में वो माथाथांगा सीट से मैदान में उतरे और उन्होंने TMC उम्मीदवार डॉ. सब्लू बर्मन को भारी मतों से हराया.

बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की

पश्चिम बंगाल विधान सभा के चुनाव 23 और 29 अप्रैल 2026 को दो चरणों में हुए थे, वहीं वोटों की गिनती 4 मई को हुई और इसी दिन नतीजे जारी किए गए. बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासित जीत हासिल की. पार्टी ने 207 सीटों पर जीत हासिल की वहीं टीएमली महज 80 सीटों पर सिमट गई. बीजेपी की आंधी में बंगाल विधानसभा की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com