गाज़ियाबाद

रांग साइड फॉच्यूनर की फोटो खींचने पर सिपाही से मारपीट, MBA छात्र गिरफ्तार

गाजियाबाद। गलत दिशा से आ रही फॉच्यरूनर पर सवार दबंगों ने फोटो खींच रहे सिपाही पर हमला कर दिया। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात सिपाही से मारपीट कर उसका गला घोटने की कोशिश की और विरोध पर वर्दी फाड़कर फरार हो गए।

पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने पटेलनगर थर्ड के जी ब्लॉक निवासी मुख्य आरोपित तरुण त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। तरुण के पिता कारोबारी हैं और तरुण एमबीए कर रहा है। ट्रैफिक पुलिस के सिपाही प्रदीप कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद ढाई बजे एक फॉच्यरूनर कार गलत दिशा से कालेज की ओर आ रही थी। उन्होंने चालान करने के लिए फोटो क्लिक की। आरोप है कि चालक तरुण त्यागी ने कार रोकी और बाहर निकलकर प्रदीप पर हमला बोल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com