
संवाददाता
गाजियाबाद। राजनगर मेले में रविवार को कविनगर निवासी नीरज शर्मा की सुपुत्री प्राप्ति शर्मा ने सीता के रूप में मात्र 14 मिनट में संपूर्ण रामायण का विमोचन किया। यह आयोजन अपने आप में बेहद उल्लेखनीय एवं प्रशंसनीय रहा। प्राप्ति शर्मा की इस उपलब्धि ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम को विशेष बना दिया। उनकी इस पहल की सराहना की जा रही है।




