latest-newsअपराध

टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले में अब तक पांच गिरफ्तार, सात गाेलियां चली थी

संवाददाता

कोटा । बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की कोशिश में शामिल तीन शूटरों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से सफर करते वक्त पकड़ा गया है. मुंबई पुलिस और राजस्थान की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के जॉइंट ऑपरेशन के तहत आरोपियों को पकड़ा गया है. तीनों आरोपियों में से दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और एक आरोपी महाराष्ट्र निवासी है. बताया जा रहा है कि ये तीनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं. तीनों शूटर मुंबई से दिल्ली की तरफ आ रहे थे.

जांच एजेंसियों को शक है कि यह हमला ट्रेंड शूटरों ने किया था, जिन्होंने हमले से पहले अभिनेता की गतिविधियों की रेकी की थी. सूत्रों ने बताया कि हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ के वीकली रूटीन पर नजर रखने के बाद इस हमले की योजना बनाई थी. उन्हें पता था कि अभिनेता हर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड जाते हैं. आरोपियों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी और तब हमला करने का वक्त चुना, जब वे अपनी कार में बैठकर वहां से निकल रहे थे.Tiger Shroff- India TV Hindi

शुरुआती खुफिया जानकारी से पता चला है कि पुलिस से बचने के लिए ये संदिग्ध बाद में महाराष्ट्र बॉर्डर पार करते हुए पड़ोसी राज्य गुजरात चले गए थे.

कौन हैं टाइगर पर हमला करने वाले आरोपी?

पुलिस ने राजस्थान में पकड़े गए आरोपियों की पहचान जारी की है.

पहला आरोपी ऋतिक कुमार उर्फ रोशन (22), पुत्र रामू महतो है. वह अंधेरी वेस्ट मुंबई का रहने वाला है और रैपिडो चलाता है.
दूसरा आरोपी रेहान पुत्र रिशुद्दीन अंसारी (18) है. वह हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है.
एक आरोपी नाबालिग है, जिसकी उम्र 17 साल है. वह हरियाणा के सोनीपत के बड़ौदा ठुठान का रहने वाला है.

किस ट्रेन से कोटा पहुंचे थे आरोपी?

रेलवे स्टेशन से तीनों संदिग्धों को पुणे–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12939) से पकड़ा गया. यह ट्रेन पुणे जंक्शन (PUNE) से जयपुर जंक्शन (JP) तक जाती है. ट्रेन पुणे से उत्तर की ओर जाती है और मुंबई महानगरीय क्षेत्र से होकर गुजरती है, कल्याण जंक्शन और वसई रोड पर रुकती है. इसके बाद यह राजस्थान में प्रवेश करने से पहले गुजरात और मध्य प्रदेश से होकर गुजरती है, जहां यह अपने डेस्टिनेशन जयपुर के रास्ते में कोटा जंक्शन पर रुकती है. कथित तौर पर शूटर भागने की कोशिश में मुंबई इलाके में ट्रेन में चढ़ गए, लेकिन जब ट्रेन कोटा स्टेशन पर पहुंची तो कोटा पुलिस ने उन्हें रोक लिया. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से हड़कंप मच गया है और उम्मीद है कि कोटा पुलिस जल्द ही इस मामले में और जानकारी देगी.

सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ाई गई

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस द्वारा वहां से गुजरने वाली हर गाड़ी की चेकिंग की जा रही है. टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com