latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में मरीजों को नहीं मिल रही पूरी सुविधा, अपर निदेशक के औचक निरीक्षण में खुली पोल

संवाददाता

गाजियाबाद। जिला एमएमजी अस्पताल का शनिवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के मेरठ मंडल के अपर निदेशक डॉक्टर मनोज सेन और संयुक्त निदेशक डॉक्टर अशोक तालियान ने आकस्मिक निरीक्षण किया।अपर निदेशक ने सबसे पहले स्वास्थ्य सेवाओं के लिए खरीदे गए सामान के लंबित भुगतान का सत्यापन किया। कई बिलों को लेकर उन्होंने आपत्ति दर्ज करते हुए ठीक करने के निर्देश दिए।

मरीजों को पूरी दवाईयां देने का निर्देश

ओपीडी का बारीकी से जायजा लिया। ईसीजी का रजिस्टर देखने पर मरीजों का विवरण अधूरा मिला। एंटी रेबीज वैक्सीन कक्ष के रजिस्टर में भी खामियां मिलने पर संबंधित के प्रति नाराजगी जताई।फिजिशियन की ओपीडी के सामने मरीज सुमन को रोककर पूछा कि दवाएं पूरी मिली या नहीं। महिला ने बताया कि दो दवा मिली है एक नहीं।इस पर सीएमएस को निर्देश दिए कि मरीजों को पूरी दवाई मिलनी चाहिए।

कई गड़बड़ियों के साथ चल रहा अस्पताल

इमरजेंसी में मेडिसिन ट्रे खाली देखकर जांच के निर्देश दिए। एक इंजेक्शन तीन महीने की एक्सपायरी तिथि के बीच का मिला जो मानको के विपरीत है। एक इंजेक्शन दूसरे इंजेक्शन की ट्रे में रखा हुआ मिला।बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण सही नहीं पाया गया।

मरीज का ऑक्सीजन स्तर जांच करने के बाद फाइल में दर्ज नहीं मिला। अपर निदेशक ने 34 करोड़ की लागत से बन रहे क्रिटिकल केयर ब्लॉक का जायजा भी लिया। इसे जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com