latest-newsउत्तर प्रदेश

आजम के तेवरों से राजनीतिक सरगर्मी: हैदराबादी बिरयानी बनाम पुलाव की सियासत; अखिलेश के लिए चुनौती या नए समीकरण?

संवाददाता

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश राजनीतिक बिसात पर आजम खां की तंजभरी बयानबाजी में नए समीकरणों की आहट सुनाई देने लगी है। सांसद असदुद्दीन ओवैसी की सक्रियता के बीच सपा नेता आजम खां के जेल से बाहर आने के बाद इस बात की बहस हो रही है कि यह सपा के लिए कितना फायदेमंद होगा।

अभी आजम खां ने उस तरह की शोलाबयानी नहीं की है जिसके लिए वह मशहूर रहें हैं, अभी तो उन्होंने हैदराबादी बिरयानी का जिक्र कर ओवैसी पर हल्का सा निशाना साधा है। अब इसे हैदराबादी रयानी बनाम आजम के पुलाव की सियासी लड़ाई के रूप में भी देखा जा रहा है।

आजम खां ने ओवैसी को लेकर जिस अंदाज में टिप्पणी की, उससे साफ है कि दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक और व्यक्तिगत दूरी का मुद्दा जाहिर हो गया है। एक ओर आजम ने ओवैसी के लिए मौलाना शब्द के इस्तेमाल पर यहां तक कह दिया कि वो बैरिस्टर हैं, मौलाना नहीं हैं।

अखिलेश के लिए चुनौती या नए समीकरणों की शुरुआत?

आजम की सक्रियता और ओवैसी पर उनकी टिप्पणी मुस्लिम राजनीति गर्माने लगे हैं, साथ इसमें दावेदारी को लेकर भी नए समीकरण बन सकते हैं। समाजवादी पार्टी के लिए आजम खान की वापसी से मुसिलमों के बीच उनके प्रति सहानुभूति का फैक्टर अहम होगा।

इसके जरिए सपा ओवैसी फैक्टर की काट कर सकती है। कानूनी मामलो के चलते अभी यह तय नहीं है कि वह रामपुर सीट से चुनाव लड़ पाएंगे या नहीं। हालांकि उन्होंने चुनाव लड़ने की मंशा जरूर जाहिर की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com