
संवाददाता
गाजियाबाद। छठ पर्व पर हिंडन घाट की सुरक्षा तीन घेरों में की जाएगी। लोगों की सुरक्षा, अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए हिंडन घाट पर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों तैनात रहेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिस कर्मियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
तीन घेरे में रहेगी घाट की सुरक्षा
डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल ने बताया कि हिंडन घाट की सुरक्षा तीन घेरों में की जाएगी। पहले घेरा में भीड़ को बैरिकेड लगाकर नियंत्रित किया जाएगा। जबकि दूसरी घेरा संदिग्धों को चकमा देने के लिए है। इस घेरे में पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे।
महिला पुलिसकर्मी की रहेगी तैनाती
यदि किसी महिला, युवती या किशोरी से अभद्रता, छेड़छाड़ की शिकायत मिली है, तो महिला पुलिस कर्मी तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच कर थाने ले जाएगी।
डीसीपी ने बताया कि हिंडन घाट के अलावा विभिन्न कालोनियों के स्थाई और अस्थायी घाटों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने जनप्रतिनिधि, समाज सेवकों और सभी समाज के लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।



