latest-newsउत्तर प्रदेश

आसपा और एआईएमआईएम के गठबंधन का ऐलान करते ही ओवैसी और चंद्रशेखर ने साधा कांग्रेस – सपा पर निशाना

मुस्लिम मौलाना बोले - ओवैसी मुसलमानों का और चंद्रशेखर दलितों का वोट काटकर बीजेपी की मदद करने के लिए आगे आ आए हैं

संवाददाता

लखनऊ। आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया. प्रेस कांफ्रेंस में दोनों पार्टियों के गठबंधन का ऐलान किया गया. इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के सीएम उम्मीदवार चंद्रशेखर आजाद होंगे. इस दौरान चंद्रशेखर आजाद के तल्ख तेवर नजर आए. उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा. चंद्रशेखर आजाद ने सपा-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आपने वादा किया था कि आप बीजेपी को हटाएंगे. लेकिन आप हटा नहीं पाए.

मीडिया को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गठबंधन के तहत वो 403 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कल जो हुआ हम सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं. लेकिन सरकार जवाब दे कि इनकी सुरक्षा क्यों नही कर पा रही है. कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेवा लाल पासी को रायबरेली में मारा. सौरव विश्वकर्मा को मारा. फ़िरोज़ाबाद में सामूहिक रेप हुआ. इतने दर्द हमने सहे हैं. इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि योगी सरकार में कितने झूठे एनकाउंटर हुए. मस्जिद शहीद हुई. आरक्षण और संविधान की तरफ आंख उठाएंगे तो दिन में तारे दिखा देंगे. इस सरकार को बोल रहा हूं.

चंद्रशेखर आजाद ने याद दिलाया हाथरस कांड

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मेरे ऊपर एनएसए यानी रासुका लगाई. हाथरस इसी सरकार में हुआ. रात में ढाई बजे हमारी बेटी को जला दिया पेट्रोल डाल कर. लोकतंत्र में किसी को ताकत दे सकते हैं तो उसे हटा भी सकते हैं. अपने लोगों का अपने वोट से आगे बढ़ाएंगे. हम ताकतवर बनेंगे. सनातन बोलते हैं आपने आप को. लेकिन रात में अंतिम संस्कार किया. संतकबीरनगर में राजभर समाज की झोपड़ी जलाई. गोरखपुर में अत्याचार हुआ.

आपने बीजेपी को हटाने का वादा किया, लेकिन…- चंद्रशेखर आजाद

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पिछले दिनों सभी पार्टियों ने वादा किया कि हमारे लिए काम करेंगे. खुद विधायक सांसद बने. आज भी बहुजन समाज बुनियादी समस्या से दूर है. पीने का पानी भी मुहैया नहीं करा पा रहे. पढ़े लिखे नौजवान को नौकरी नहीं मिल रही. सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे तो नौकरी नहीं मिलेगी. अपने वादा बहुत किया कि बीजेपी को हटा देंगे. लेकिन हटा नहीं पाए.

जिनका दल नहीं होता, उनका बल नहीं होता- चंद्रशेखर आजाद

असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की प्रेस कांफ्रेंस शुरू हाेते ही चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि बाबा साहब ने अपनी पार्टी बनाई. लोकतंत्र में जिनका दल नहीं होता, उनका बल नहीं होता. कल से आप तीसरा मोर्चा बोल रहे हैं. आप को बता दूं कि ये समाजिक मोर्चा है और ये पहला मोर्चा है और सबसे मजबूत मोर्चा है. सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की तस्वीर आप देख रहे हैं. अभी फिलाहल दो पार्टी हैं, इस गठबंधन में.

दोनों 1-1 सीट पाने वाले नेता हैं- मौलाना साजिद रशीदी

चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी के गठबंधन को लेकर मौलाना साजिद रशीदी ने कहा कि दोनो 1-1 सीट पाने वाले खाली लोग हैं. ओवैसी मुसलमानों का वोट काटकर और चंद्रशेखर दलितों का वोट काटकर बीजेपी की मदद करने के लिए आगे आ गए हैं. समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच संभावित गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा, “इसका कोई मतलब नहीं है और इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. यह संदेश पूरे प्रदेश और देश में है कि अगर भाजपा को सत्ता से बाहर करने की स्थिति और जनसमर्थन किसी के पास है, तो वो अखिलेश यादव ही हैं. आज प्रदेश की जनता भाजपा के नेताओं के प्रति और योगी सरकार के प्रति भरोसा खो चुकी है. जनता को अब समाजवादी पार्टी पर विश्वास है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com