latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

हिंडन घाट पर छठ पर्व के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा, 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

संवाददाता

गाजियाबाद। छठ पर्व पर हिंडन घाट की सुरक्षा तीन घेरों में की जाएगी। लोगों की सुरक्षा, अप्रिय घटनाओं को रोकने के लिए हिंडन घाट पर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों तैनात रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था में महिला पुलिस कर्मियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

तीन घेरे में रहेगी घाट की सुरक्षा

डीसीपी ट्रांस हिंडन रिजुल ने बताया कि हिंडन घाट की सुरक्षा तीन घेरों में की जाएगी। पहले घेरा में भीड़ को बैरिकेड लगाकर नियंत्रित किया जाएगा। जबकि दूसरी घेरा संदिग्धों को चकमा देने के लिए है। इस घेरे में पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे।

पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखकर अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे। तीसरे घेरे में महिला पुलिस विंग की 150 पुलिस कर्मियों तैनात रहेंगी। महिला पुलिस कर्मी घाटों पर महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा करेंगी।

महिला पुलिसकर्मी की रहेगी तैनाती

यदि किसी महिला, युवती या किशोरी से अभद्रता, छेड़छाड़ की शिकायत मिली है, तो महिला पुलिस कर्मी तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित को दबोच कर थाने ले जाएगी।

डीसीपी ने बताया कि हिंडन घाट के अलावा विभिन्न कालोनियों के स्थाई और अस्थायी घाटों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस अधिकारियों ने जनप्रतिनिधि, समाज सेवकों और सभी समाज के लोगों से सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com