latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

‘आजम खां की सिर्फ एक गलती…’, डासना जेल से निकल शिवपाल यादव का बड़ा बयान;

संवाददाता

गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव आज गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने डासना जिला कारागार में बंद वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से मुलाकात की।

मुलाकात करने के बाद जेल से बाहर आए शिवपाल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा। यादव ने कहा, ‘आजम खां को लगातार परेशान किया जा रहा है, मुझे लगता है कि ये झूठे केस हैं। उनकी एकमात्र गलती गरीब बच्चों के लिए यूनिवर्सिटी बनाना है।’

परिवार को टारगेट किया जा रहा

उन्होंने कहा, ‘चार बार मंत्री और दो बार सांसद रहने के बावजूद, जेल के बेसिक प्रोटोकॉल भी फॉलो नहीं किए जा रहे हैं। हमें न्याय के लिए न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उनके परिवार को भी टारगेट किया जा रहा है। आजम खां समाजवादी पार्टी के साथ हैं, और उनके साथ हमारे रिश्ते बने रहेंगे।’

बीजेपी के खिलाफ हैं लोग: शिवपाल यादव

इसके अलावा सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग भारतीय जनपात पार्टी (BJP) के खिलाफ हैं। साथ ही शिवपाल ने कहा कि हमें अगली सरकार बनाने का पूरा भरोसा है।

गौरतलब है कि रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं और धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद 1 नवंबर को आजम खां को गाजियाबाद न्यायालय में पेश किया गया था।

आज हुई अहम मुलाकात

कोर्ट ने सुनवाई के पश्चात उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया था। शिवपाल यादव की आज हुई मुलाकात को सियासी लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

इस दौरान वह आजम खां का हालचाल जानने के साथ ही वर्तमान राजनीतिक हालात और पार्टी से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com