
संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व के अवसर पर बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आगामी 16 नवंबर (सोमवार) को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों (ऑटोनॉमस बॉडीज) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
सभी विभागाें काे भेजा गया शासनादेश
महापर्व मनाने में नहीं होगी दिक्कत
इस अवकाश के बाद दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल और अन्य राज्यों के प्रवासियों को महापर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाने के लिए पूरा अवसर मिलेगा। सरकार के इस कदम से सरकारी महकमों में काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। इसस वे अब बिना किसी परेशानी के इस लोकआस्था के महापर्व में शामिल हो सकेंगे।



