latest-newsएनसीआरदिल्ली

दिल्ली में छठ पूजा के लिए 16 नवंबर को सरकारी छुट्टी का एलान

संवाददाता

नई दिल्ली।  दिल्ली सरकार ने छठ महापर्व के अवसर पर बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आगामी 16 नवंबर (सोमवार) को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों (ऑटोनॉमस बॉडीज) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

सभी विभागाें काे भेजा गया शासनादेश 

यह आदेश दिल्ली के उपराज्यपाल के आदेशानुसार और उनके नाम पर संयुक्त सचिव (जीएडी) प्रदीप तायल के हस्ताक्षर जारी किया गया है। इस अधिसूचना की प्रतियां उपराज्यपाल के सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव, विधानसभा अध्यक्ष के सचिव और केंद्रीय गृह मंत्रालय समेत कई अन्य प्रमुख विभागों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।

महापर्व मनाने में नहीं होगी दिक्कत

इस अवकाश के बाद दिल्ली में रह रहे पूर्वांचल और अन्य राज्यों के प्रवासियों को महापर्व छठ पूजा धूमधाम से मनाने के लिए पूरा अवसर मिलेगा। सरकार के इस कदम से सरकारी महकमों में काम करने वाले कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। इसस वे अब बिना किसी परेशानी के इस लोकआस्था के महापर्व में शामिल हो सकेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com