latest-newsदेश

मोदी ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी:400 करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च किए; 182 मीटर की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दी पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि

संवाददाता

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। मोदी एकता नगर (केवड़िया) में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने 400 करोड़ रुपए से ज्यादा की विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया।

एकता नगर में 400 करोड़ से होगा विकास

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर में 400 करोड़ रुपए ज्यादा की विकास योजनाओं की शुरूआत की। इनमें सीवेज और जल शोधन संयंत्र, प्रकाश व्यवस्था, नर्मदा घाट के विकास, IRCTC होटल और रेनफॉरेस्ट, यूनिटी और इको ट्रेल शामिल हैं। पीएम ने एकता नगर में होने वाले विकास कार्यों के प्रोजक्ट के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों से इस पर चर्चा भी की।

इससे पहले, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए सरकार पटेल को याद किया। उन्होंने लिखा, “अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है।”

मेट्रो के दो फेज की आधारशिला रखेंगे

इस दौरे के दौरान, मोदी अहमदाबाद मेट्रो के फेज 2A और फेज 2B की आधारशिला रखेंगे। फेज 2A की लंबाई 6 किलोमीटर से अधिक होगी, जिसमें कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक पांच स्टेशन शामिल होंगे। वहीं, फेज 2B की लंबाई 3.3 किलोमीटर से अधिक होगी, जिसमें गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक तीन स्टेशन शामिल होंगे।

अहमदाबाद-मेहसाणा रोड आठ लेन में अपग्रेड होगी

मोदी लगभग 2,600 करोड़ रुपए की लागत से अहमदाबाद-मेहसाणा रोड (स्टेट हाईवे-41) को चार लेन से आठ लेन तक अपग्रेड और मजबूत करने की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से अहमदाबाद और उत्तरी गुजरात के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक हो जाएगी।

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के मौके पर भारत में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ मनाया जाता है। दिल्ली में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पटेल चौक पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

‘सरदार साहब ने आज के ‘अखंड भारत’ के नक्शे की नींव रखी’

‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि जब से प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं, हम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाते आ रहे हैं। वे एक महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने न केवल देश के इतिहास को बदला, बल्कि इसके भूगोल को भी आकार दिया। कई रियासतों को एक साथ जोड़ने के कठिन कार्य को पूरा करते हुए, उन्हें एक धागे में पिरोए गए मोतियों की तरह एक साथ लाकर, सरदार साहब ने आज के ‘अखंड भारत’ के नक्शे की नींव रखी। उन्होंने न केवल भारत के भौगोलिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक एकीकरण के लिए सफल प्रयास किए, बल्कि इन सभी तत्वों को एक साथ लाकर पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में पिरो दिया।”

’31 दिसंबर 2029 तक बनाएंगे बनाएंगे नशा मुक्त भारत’

उन्होंने कहा, “इस साल 31 मार्च को देश नक्सलवाद के साये से बाहर निकल आया है और अब एक नशा-मुक्त राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आज, सरदार पटेल की जयंती पर, मैं पूरे देश के लोगों से उस लक्ष्य के लिए अपील करता हूं जो हमने तय किया है। 31 दिसंबर 2029 तक देश को पूरी तरह से नशा-मुक्त बनाना. प्रधानमंत्री द्वारा सोचे गए ‘विकसित भारत’ का सपना, एक ‘नशा-मुक्त भारत’ के निर्माण से ही शुरू होता है।”

गृह मंत्री ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं और बड़े मुकाम हासिल किए गए हैं। इनमें अनुच्छेद 370 को हटाना (जिसने कश्मीर को भारत के साथ मजबूती से जोड़ा), नक्सलवाद का खात्मा, और’एक राष्ट्र, एक कर’) को लागू करना शामिल है। हालांकि ऐसे कई अहम काम पूरे किए गए हैं, लेकिन एक नशा-मुक्त भारत का निर्माण सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। ये एक ऐसी उपलब्धि जो हमारे युवाओं और हमारे देश के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com