latest-newsगाज़ियाबाद

इनर व्हील क्लब ने गरीब छात्रा को दी साइकिल, मजदूरों के लिए लगवाया वाटर कूलर ओर बनवाई यज्ञशाला की छत

संवाददाता

गाजियाबाद। इनर व्हील क्लब गोल्फ लिंक, गाजियाबाद अपने सामाजिक सरोकारों और पुण्यार्थ – धर्मार्थ कार्यों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में क्लब की तरफ से परिवार कल्याण और चाइल्ड डेवलपमेंट केयर प्रोग्राम के तहत जरूरतमंदों की मदद का कैंप लगाया गया। जिसके तहत क्लब की तरफ से एक गरीब छात्रा को साइकिल भेंट की गई तथा गोल्ड फिल्म सोसाइटी में काम करने वाले व आने-जाने वाले गरीब मजदूर और मेहनत का शो की प्यास बुझाने के लिए वाटर कूलर लगवाया गया।

इनर व्हील क्लब गोल्फ लिंक की प्रेसिडेंट गीतिका मित्तल ने बताया कि 26 अक्टूबर को क्लब की तरफ से गूंज कार्यक्रम के तहत जरूरतमंदों की मदद के लिए गाजियाबाद की गोल फिल्म समिति के पालम ड्राइव पार्क में एक कैंप लगाया गया जिसमें घरों में काम करने वाली महिलाओं, गरीब और जरूरतमंद परिवारों को कई तरह के घरेलू सामान, फर्नीचर, बच्चों के लिए कपड़े, किताबें, बैग और कॉपियां वितरित की गई।

इस भव्य कार्यक्रम में संगठन प्रेसिडेंट विनुथा हरीश, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन दीपा गोयल, आईआईडब्लू इंग्लॉग विद्धमान समेत भारी संख्या में क्लब की पदाधिकारी मौजूद थी।

गीतिका मित्तल ने बताया की सोशल वेलफेयर और डोनेशन कैंप में स्कूल जाने के लिए काम वाली महिलाओं की कुछ बेटियों को साइकिल भेंट की गई।

इसी कार्यक्रम में क्लब की प्रेसिडेंट गीतिका मित्तल की तरफ से सोसाइटी के एंट्रेंस गेट पर एक वाटर कूलर लगवाया गया जिससे वहां आने जाने वाले मजदूरों और काम करने वाली महिलाओं को प्यास ने रहना पड़े और उनकी प्यास बुझती रहे। क्लब की तरफ से समय-समय पर इसी तरह के सामाजिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com