संवाददाता
´नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा है. दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI ने आज राहुल गांधी से अपील की है कि आप हमेशा बोलते हैं कि मैं नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान चलाता हूं, हमारी दुकानें भी ग्राहकों के साथ आपसी विश्वास, प्यार और मोहब्बत के आधार पर ही चलती हैं. इसलिए हम आपसे सविनय निवेदन करते हैं कि भारत के सबसे बड़े त्योहार दिवाली के पीक सीजन में हमारी मोहब्बत की दुकानें और व्यापार रैली की भेंट ना चढ़ जाए.
CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा, “ये पोस्टर राहुल गांधी के लिए आईना है, आप भारत जोड़ो यात्रा में मोहब्बत की दुकान खोलने की बात करते हैं, लेकिन दिल्ली में हमारी 300 साल पुरानी मोहब्बत की दुकानें रैली के कारण बंद करवा रहे हैं. चांदनी चौक की परांठे वाली दुकान, खारी बावली के मसाले, सदर की चूड़ी-बिंदी, चांदनी चौक का लहंगा, दरियागंज का एसी, चावड़ी बाजार की सेनिटरी, करोल बाग की मशहूर कुल्फी-ये सब मोहब्बत की दुकानें ही तो हैं. एक-एक दुकान पर 10-20 लोगों का परिवार चलता है.”