latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड: शिकायतों के बाद भी अवैध शराब की बिक्री नहीं रोक पा रहे थे, प्रयागराज कार्यालय से अटैच किए गए

संवाददाता

गाजियाबाद । गाजियाबाद में शराब की अवैध बिक्री और वसूली की शिकायतों के बाद शासन ने जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

निलंबित होने वाले दो आबकारी इंस्पेक्टर चमन सिंह और अखिलेश सिंह हैं। आरोप है कि दोनों इंस्पेक्टर दूसरे राज्यों की शराब क्लब और बार तक पहुंचाने में मिलीभगत करते थे। इसके बदले अवैध रूप से वसूली की जाती थी।

जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार पर नाइट क्लबों और बार में बिना लाइसेंस शराब परोसने और दूसरे राज्यों की शराब की बिक्री रोकने में नाकाम रहने का आरोप है। संयुक्त टीम की जांच में भी विभाग में कई अनियमितताएं मिलीं।

डीएम ने दी थी चेतावनी

इससे पहले तत्कालीन जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने जिला आबकारी अधिकारी और दोनों इंस्पेक्टरों को तलब कर कड़ी फटकार लगाई थी। उन्हें चेतावनी भी दी गई थी। इसके बावजूद विभाग के अधिकारियों की शिकायतें शासन तक पहुंचती रहीं।

आरोप है कि अवैध शराब की सप्लाई और वसूली के कारण राज्य सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा था। शासन ने कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया है।

संजय कुमार को निलंबन के दौरान प्रयागराज कार्यालय से संबद्ध किया गया है। मामले की जांच मेरठ के उप आबकारी आयुक्त करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com