
संवाददाता
गाजियाबाद । समाजवादी पार्टी गाजियाबाद जिला अध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट एवं महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अगुवाई में पिछले 5 दिनों से चल रहे रामानुज दयाल मार्केट, रमते राम रोड के व्यापारियों द्वारा नगर निगम गाजियाबाद की संपत्ति एवं किराया संबंधी कार्यवाही के विरोध में किए जा रहे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं और उनकी आजीविका से जुड़े विषयों पर नगर निगम एवं प्रशासन को संवेदनशीलता के साथ विचार करना चाहिए। व्यापारियों की आपत्तियों, दस्तावेजों और संबंधित परिस्थितियों को सुनने के बाद ही किसी भी प्रकार की कार्यवाही की जानी चाहिए।

इस अवसर पर अभिषेक गर्ग प्रदेश सचिव, जिला महासचिव नितिन त्यागी, महानगर महासचिव राजन कश्यप , मनोज पंडित महानगर उपाध्यक्ष, मुकेश यादव महानगर उपाध्यक्ष, नरेश बत्रा महानगर उपाध्यक्ष, किशन यादव जिला सचिव,अंशु ठाकुर जिला अध्यक्ष छात्र सभा, इरफान अमानत चौधरी जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड, विक्की ठाकुर महानगर अध्यक्ष युवजन सभा, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, आकाश अग्रवाल मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष,सत्य प्रकाश कंसल महानगर सचिव, कमलेश यादव जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,रजत पोरवाल महानगर अध्यक्ष व्यापार सभा,सौदान गुर्जर जिला सचिव,साजिद सैफी,मोहसिन खान एडवोकेट, हैदर मलिक, नीरज शर्मा एडवोकेट, राजवीर सिंह गौतम जिला अध्यक्ष एस.सी प्रकोष्ठ, खालिद बुखारी, योगेश यादव, चमन नागर, रितेश गुप्ता,मुशाहिद हुसैन,ऋषभ जाटव, विशाल यादव, सतीश कुमार,मुशाहिद खान, रिजवान खानसहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



