
संवाददाता
नई दिल्ली। बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं. बिहार की चार और उत्तर प्रदेश की छह स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए चुनाव होना है, जबकि उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. दोनों राज्यों में मतदान 23 अक्टूबर को होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी.
भाजपा की सूची के मुताबिक बिहार में चार सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए गए हैं. नवल किशोर यादव और एनके यादव मौजूदा विधान परिषद सदस्यों में शामिल हैं. दरभंगा स्नातक सीट से सर्वेश कुमार मौजूदा निर्दलीय एमएलसी हैं, जबकि तिरहुत शिक्षक सीट के लिए नरेंद्र प्रसाद सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है.
-1790673074920_v.webp)
- पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- नवल किशोर यादव
- कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- डॉ. एनके यादव
- दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र- सर्वेश कुमार
- तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र- नरेंद्र प्रसाद सिंह
बिहार की इन चार सीटों के अलावा चार अन्य सीटों पर भी चुनाव होना है. इनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक के साथ पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं.
यूपी में छह सीटों पर उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश के लिए छह उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. मेरठ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिनेश कुमार गोयल मौजूदा एमएलसी हैं. वहीं गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी मौजूदा निर्दलीय एमएलसी रहे हैं.
- वाराणसी स्नातक- केदार नाथ सिंह
- मेरठ स्नातक- दिनेश गोयल
- इलाहाबाद-झांसी स्नातक- अशोक कुमार राठौर
- वाराणसी शिक्षक- डॉ. प्रमोद मिश्रा
- आगरा शिक्षक- इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक- ध्रुव त्रिपाठी
23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 अक्टूबर को रिजल्ट
चुनाव आयोग ने बिहार, उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों की विधान परिषद की कुल 28 सीटों के लिए कार्यक्रम घोषित किया है. नामांकन की प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होगी और 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे. 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा, जबकि मतगणना 27 अक्टूबर को होगी.



