
संवाददाता
नई दिल्ली । राजधानी में हाल ही में हुए आस्था पार्क गैंग रेप मामले के बाद एक बार महिला सुरक्षा का मुद्दा फिर से सुर्खियों में है. महिलाओं से संबंधित बढ़ते अपराधों को देखते हुए, दिल्ली के उपराज्यपाल और पुलिस आयुक्त ने महिला सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई है. इसके मद्देनजर, महिला पुलिसकर्मियों को सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं.
इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली के अलग- अलग इलाकों से दिल्ली पुलिस का एक्शन देखने को मिल रहे है. महिला सुरक्षा को लेकर सार्वजनिक स्थानों जैसे, पार्क, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन पुलिस की तैनाती देखी जा रही है. कई इलाकों में पुलिस रात्री गश्त लगाती नजर आयी. आयुक्त ने सुझाव दिया है कि मुख्यालय में तमाम अधिकारियों के कार्यालयों में ड्यूटी करने वाली महिला कर्मियों का इस्तेमाल फील्ड ड्यूटी में किया जाए. जिसका असर भी दिखा और महिला पुलिसकर्मी तैनात नजर आयीं.
बता दें कि महिलाओं से संबंधित अपराध के बढ़ते मामले को देखते हुए उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने गंभीर चिंता जाहिर की थी. वहीं घटनास्थल का दौरा करने के दौरान आयुक्त ने पाया कि घटना स्थल के आसपास अंधेरा था, सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे.
इस तरह की खामियां के बाद आयुक्त ने बुधवार को कई दिशा निर्देश जारी किए, जिनमें डार्क स्पॉट, खराब पड़े स्ट्रीट लाइटें और पार्कों के आसपास बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे की पहचान करने, पार्कों की टूटी दीवारों, गेटों के बारे में सिविक एजेंसियों को सूचित करने, बीट स्टाफ और सुरक्षा गार्डों की पार्कों में तैनाती जेबकतरों व अपराधियों के पार्कों में प्रवेश पर पाबंदी और पार्कों में फिर से साइकिल गश्त शुरू करने के निर्देश दिए.
इसी कड़ी में शाहदरा ज़िले के DCP राजेंद्र प्रसाद मीणा ने अपने इलाके में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस स्टॉफ और अधिकारियों के सख्त निर्देश दिए है, शाहदरा DCP ने कहा कि गांधीनगर सब-डिविजन के सभी SHO और महिला स्टाफ़ के साथ बाज़ार में ग्रुप पेट्रोलिंग की गई. हमने कई वरिष्ठ नागरिकों से मुलाक़ात की और उन्होंने अपनी परेशानियां भी हमसे साझा कीं उन्होंने बताया कि यहां नियमित रूप से पेट्रोलिंग की जाती है”



