
संवाददाता
गाजियाबाद । जीडीए की 174वीं बोर्ड बैठक में शहर के भविष्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए भूमि जुटाने की प्रक्रिया से लेकर आवासीय योजनाओं, बड़ी टाउनशिप, औद्योगिक भू-उपयोग और प्राधिकरण की संपत्तियों के बेहतर इस्तेमाल तक प्रस्तावों पर बोर्ड ने सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।
हरनंदीपुरम के बाद शहर के दूसरे हिस्सों में भी विकास
योजना में निर्माणाधीन 198 दो-बीएचके भवनों का मूल्यांकन कराकर जैसा है जहां है के आधार पर ई-नीलामी किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इससे प्राधिकरण की तैयार हो रही आवासीय परिसंपत्ति के उपयोग का रास्ता खुलेगा।
2,420.11 एकड़ क्षेत्रफल वाली सनसिटी टाउनशिप की डीपीआर के तहत प्रथम चरण में 589.02 एकड़ के तलपट मानचित्र को मंजूरी दी गई। शाहपुर बम्हैटा की सनराइज ग्रीन इंटीग्रेटेड टाउनशिप की 300 एकड़ की पूर्व स्वीकृत डीपीआर को संशोधित कर 252.32 एकड़ की पुनरीक्षित डीपीआर को भी स्वीकृति मिली। वेव सिटी के सेक्टर-1 में 8,035.44 वर्गमीटर पीएसपी और 14,756.86 वर्गमीटर कमर्शियल भूखंड से जुड़े भू-उपयोग परिवर्तन को भी बोर्ड ने मंजूरी दी।
हापुड़ के ग्राम हसनपुर लोढ़ा की 13.1568 हेक्टेयर कृषि भूमि को औद्योगिक उपयोग में परिवर्तित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इससे औद्योगिक गतिविधियों और एमएसएमई निवेश के लिए भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।



