
संवाददाता
गाजियाबाद। गाजियाबाद स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया है इसी क्रम में 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर यूपी के कैबीनेट मंत्री सुनील शर्मा ने शहीद स्मारक, गाजियाबाद में ध्वजारोहण कर नागरिकों को संबोधित किया।
इस पावन अवसर पर देश की रक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और गाजियाबाद की धरा के वीर शहीदों के परिजनों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का यह महापर्व हमें अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। हमें ‘राष्ट्र प्रथम’ के दायित्व के साथ आगे बढ़ना है। समय की मांग है कि हम अपना स्क्रीन टाइम कम करें, अपनी स्किल्स और क्षमताओं के विकास पर जोर दें और एक सशक्त, आत्मनिर्भर व विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
इस गरिमामयी अवसर पर गाजियाबाद क्षेत्र के वीर शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।



