latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

भाजपा का मास्टर प्लान, Gen-Z पर फोकस; गाजियाबाद में निकलेगी 121 तिरंगा यात्रा

संवाददाता

गाजियाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की हर राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गई हैं। वे उस हर मौके को भुनाना चाहती हैं जो आम लोगों को उनके दल से जोड़ सके और वोट में तब्दील होकर उन्हें विजयश्री तक पहुंचा सके।

भारतीय जनता पार्टी भी कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती है। देश के स्वतंत्रता दिवस से पहले भाजपा प्रदेश में 9 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालने जा रही है। इस बार यात्रा का फोकस जेन-जी पर भी है।

भाजपा कार्यकर्ता जेन-जी से संवाद करेंगे और उन्हें राष्ट्रभक्ति की धारा से जोड़कर जोड़कर अपने पाले करना चाहते हैं, ताकि वह विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार हैट्रिक लगा सके।

हर वार्ड में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

यह तिरंगा यात्रा शहर के हर वार्ड में निकाली जाएगी। शहर में 100 वार्ड हैं। प्रत्येक वार्ड से इस यात्रा में 400 से लेकर 500 लोगों को इकट्ठा किया जाएगा। इसके बाद वार्ड में यात्रा को निकाला जाएगा। इस यात्रा में बूथों के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे और लोगों को राष्ट्रभक्ति के लिए प्ररेति करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से 40 से 50 हजार लोग यात्रा में जुड़ सकेंगे।

इसके बाद मंडल स्तर पर भी यात्रा निकाली जाएगी। इसमें दो हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है। गाजियाबाद में 20 मंडल हैं और प्रत्येक मंडल से यात्रा निकाली जाएगी। महानगर स्तर में भी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसमें पांच हजार लोगों को जोड़ने का लक्ष्य है।

इस तरह से भाजपा इस यात्रा के माध्यम से एक लाख से अधिक लोगों तक अपनी पहुंच बनाएगी। इस यात्रा में भारत माता की झांकियां, तिरंगे से सजे वाहन और स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा बच्चे भी शामिल होंगे।

जेन-जी से बढ़ाएंगे संवाद

तिरंगा यात्रा के अलावा भाजपा के कार्यकर्ता जेन-जी से भी अपना संवाद बढ़ाएंगे। इसके लिए वे आनलाइन प्लेटफार्म पर जेन-जी जुड़ेंगे और उनके विचार को जानने का प्रयास करेंगे। उनके विचारों पर मंथन भी करेंगे।

तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा महानगर की बैठक सोमवार को नवयुग मार्केट हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि इस बार भाजपा महानगर द्वारा 121 तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। महानगर के सभी 100 वार्डों और 20 मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। इसके साथ ही भाजपा महानगर की ओर से भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

महानगर की मुख्य तिरंगा यात्रा बजरिया स्थित गुरुद्वारा से प्रारंभ होकर घंटाघर, अग्रसेन बाजार होते हुए शहीद पथ तक जाएगी। शहीद पथ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा का समापन किया जाएगा। इस अवसर पर महानगर महामंत्री गौरव चोपड़ा, पंकज भारद्वाज, प्रदीप चौहान, रानीता सिंह आशीष चौधरी सरदार एसपी सिंह राजीव शर्मा पार्षद, सुशील गौतम, आशीष चौधरी, विनोद कसाना, नीरज शर्मा, करन शर्मा, महिम गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com