latest-newsविदेश

जंग का मैदान नहीं छोड़ेंगे…नेतन्याहू की कूटनीतिक हार से तिलमिलाया इजराइल, ईरान डील को नकारा

संवाददाता

तेहरान। ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते को इजराइल ने मानने से इनकार कर दिया है. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कर इसकी जानकारी दी है. नेतन्याहू ने ट्रंप से कहा कि इजराइल की सेना लेबनान से पीछे नहीं हटेगी. इजराइल ईरान परमाणु समझौते को मानने के लिए बाध्य नहीं है.

इजराइल ने समझौते में खुद को अलग-थलग किए जाने के बाद यह कदम उठाया है. दरअसल, ईरान समझौते में अमेरिका ने तेल-अवीव की एक भी शर्तों को शामिल नहीं किया है. इसे इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के लिए झटका माना जा रहा है.

ईरान डील नेतन्याहू की सबसे बड़ी हार कैसे?

1. ईरान से जब डील पर बात चल रही थी, तब अमेरिका ने इजराइल को इससे बाहर कर दिया, जिसके कारण इजराइल की शर्तों को डील में शामिल नहीं किया गया. इनमें ईरान के प्रॉक्सी को खत्म करना, लंबी दूरी के मिसाइल निर्माण पर रोक लगाना शामिल हैं.

2. ईरान से समझौते की शर्त में लेबनान का मसला भी शामिल है. यानी इजराइल लेबनान पर हमला नहीं कर सकता है. दूसरी तरफ उसे हिजबुल्लाह के हमले नहीं होंगे, उसकी गारंटी नहीं मिली है. इसके अलावा इजराइली सैनिकों को लेबनान से वापस भी जाना होगा.

3. जंग की शुरुआत में नेतन्याहू ने एक्सिस ऑफ रेसिडेंट (विरोध की धुरी) देशों में तख्तापलट की बात कही थी. सभी दुश्मनों को कुचलने की बात कही थी, लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिली. ईरान में अभी भी इस्लामिक गणराज्य की सरकार है. इसी तरह लेबनान में हिजबुल्लाह काफी प्रभावी है.

4. ईरान जंग में इजराइल ने 12 अरब डॉलर का खर्च किए थे. शुरू में उसे अमेरिका का भरपूर साथ मिला था, लेकिन आखिरी वक्त में अमेरिका ने उसे अकेला छोड़ दिया. इतना ही नहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई मौकों पर इजराइल के प्रधानमंत्री को नीचे दिखाने की कोशिश की. नेतन्याहू ट्रंप को जवाब तक नहीं दे पाए हैं.

बड़ा सवाल- अब आगे क्या होगा?

इजराइल ने लेबनान से पीछे नहीं हटने की बात कही है. यानी आने वाले दिनों में इजराइल लेबनान पर हमला कर सकता है. ईरान इसके विरोध में डील को तोड़ सकता है. हालांकि, ट्रंप ने एक दिन पहले अपने बयान में कहा कि मेरी वजह से इजराइल का अस्तित्व है.

वहीं दूसरी तरफ तेल अवीव एयरपोर्ट पर अमेरिका के कुछ तेल भरने वाले विमान खड़े हैं. इजराइल के परिवहन मंत्री ने इन विमानों को तुरंत हटाने की मांग की है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com