latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

सूर्या की याद में चौराहे का नाम सूर्य चौक: खोड़ा के लोगों ने बोर्ड पर लिखा CM योगी का नाम, बोले- अब मान्यता दिलाएंगे

संवाददाता

गाजियाबाद । गाजियाबाद के सूर्या चौहान की तेरहवीं पर एक चौराहे का नाम सूर्य चौक रख दिया गया। बुधवार को आयोजित शोकसभा के दौरान स्थानीय लोगों ने उनके घर के पास स्थित चौराहे का नामकरण करने का निर्णय लिया। इसके बाद चौराहे पर लगे सीमेंटेड पोल पर लोहे का बोर्ड लगाया।बोर्ड पर लाल अक्षरों में ‘सूर्य चौक’ लिखा है। इसके नीचे वार्ड नंबर-13, गली नंबर-1, नवनीत विहार, खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद छपा हुआ है। बोर्ड के निचले हिस्से में सीएम योगी का नाम भी लिखा है। बोर्ड लगाए जाने का एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में कई युवक बोर्ड को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक युवक बिजली और सीमेंट के पोल पर चढ़कर उसे बांधता नजर आ रहा है। खोड़ा के लोगों ने बताया कि स्थानीय पार्षद से नगर पालिका बोर्ड बैठक में चौक को मान्यता दिलाने के लिए प्रस्ताव रखवाकर पास कराया जाएगा। सूर्या को श्रद्धाजंलि देने के लिए उसके घर पर करीब 3 हजार लोग पहुंचे।

तेहरवीं पर सूर्या की मां सरोज ने सीएम योगी से आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा- आरोपी किसी भी हालत में जेल से बाहर नहीं आने चाहिए। यदि आरोपी छूट गए तो वे फिर किसी और मां की गोद उजाड़ सकते हैं। सरोज ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की इच्छा भी जताई है। वहीं, स्थानीय पार्षद ने भी नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सड़क का नाम आधिकारिक रूप से सूर्य चौक किए जाने का प्रस्ताव रखने की बात कही है। कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात अभी भी है।

तेरहवीं में फूट फूटकर रोईं मां

बुधवार को सूर्या चौहान की तेरहवीं हुई। खोड़ा में श्रद्धांजलि सभा के दौरान मां सरोज फूट-फूटकर रोईं। मां ने कहा- अब तक एक का एनकाउंटर हुआ है। बाकी लोग जेल में हैं। सरकार से बस यही मांग है कि वो जेल से बाहर न आने पाएं। अभी एक मां का बेटा गया है। कम से कम ये लोग अब किसी और मां की बेटे को तो नहीं मार पाएंगे। वहीं सूर्या के बड़े भाई यश चौहान जो बीमार रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सीएम योगी जी से जरुर मिलूंगा। उन्होंने हमारा बहुत साथ दिया है। मेरे भाई की हत्या करने वाला असद 24 घंटे में मारा गया। आरोपी का घर सील हो चुका है, जिस पर बुलडोजर चलना है। सरकार और प्रशासन ने हमारी बहुत मदद की है।

बकरीद के दिन बुलाकर सूर्या के पेट में चाकू घोपा था

बकरीद के दिन (28 मई) को सूर्या(17) की हत्या हुई थी। नाबालिग दोस्त के मुताबिक, मुख्य आरोपी असद ने फोन करके सूर्या को बुलाया था। साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। मारने से पहले उसने सूर्या से पूछा था- क्या कभी बकरा हलाल होते देखा है? आओ, दिखाते हैं। इसका CCTV भी सामने आया था।

आरोपी असद एनकाउंटर में मारा जा चुका है, जबकि अन्य 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। इनमें असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) और सारिक हैं। आरोपी फरहान ने पुलिस को बताया था कि नवाब ने असद को सूर्या की हत्या के लिए उकसाया था। उसने कहा था कि बकरीद पर सूर्या की कहानी खत्म कर दो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com