latest-newsदेश

कांग्रेस में विलय को तैयार हो गईं ममता बनर्जी, लेकिन भतीजे अभिषेक ने मांग लिया खरगे वाला पद

संवाददाता

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार झेलने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़ी टूट हुई है। न सिर्फ करीब 60 विधायक ममता बनर्जी से अलग हो गए, बल्कि 20 से ज्यादा सांसदों ने भी बगावत दिखा दी है। इस टूट से परेशान ममता बनर्जी को सोनिया गांधी ने विलय का ऑफर दिया था, जिसे वह मानने को तैयार हो गई हैं।

सूत्रों के हवाले से बताया है कि ममता बनर्जी तो टीएमसी का कांग्रेस में विलय करने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी के साथ बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे वाला पद मांग लिया। उन्होंने कहा है कि ममता बनर्जी को कांग्रेस राज्यसभा भेजे और वहां नेता विपक्ष का पद भी दे। अभी राज्यसभा में नेता विपक्ष का पद कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के पास है।चुनाव के बाद टीएमसी में ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई में बड़ी टूट हुई थी। 58 विधायकों ने मिलकर ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष चुन लिया था और विधानसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी थी। ऋतब्रत बनर्जी को नेता विपक्ष का पद मिल गया था। इसके बाद ही आशंका जताई जा रही थी कि लोकसभा और राज्यसभा में भी टीएमसी में बड़ी टूट देखने को मिल सकती है।

ममता बनर्जी पर तमाम टीएमसी सांसदों ने निशाना साधना शुरू कर दिया था। सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव आदि सांसदों ने इस्तीफा दे दिया। उधर, लोकसभा में कभी ममता बनर्जी की करीबी रहीं काकोली घोष के नेतृत्व में 20 से ज्यादा सांसदों ने बगावत कर दी और ममता से दूरी बना ली है। इसमें काबा-मदीना गीत गुनगुनाकर निशाने पर आईं सायोनी घोष भी शामिल हैं। राहुल गांधी से अभिषेक तो सोनिया गांधी से मिलीं ममतालोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुलाकात की। यह बैठक विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की ओर से आपसी समन्वय मजबूत करने और एकजुटता बनाए रखने के प्रयासों के बीच हुई।

10 जनपथ पर हुई इस बैठक से एक दिन पहले, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस बैठक में सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को विलय करने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया था, जबकि अभिषेक बनर्जी को कांग्रेस महासचिव का ऑफर दिया गया है। हालांकि, इस ऑफर पर विचार करने के लिए ममता बनर्जी ने कुछ दिनों का समय मांगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com