latest-newsदेश

यूपी चुनाव को लेकर खड़गे के आवास पर कांग्रेस की बैठक में मंथन सपा से सीट शेयरिंग पर चर्चा के लिए प्रियंका गांधी की अगुवाई में कमेटी बनी

संवाददाता

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर सोमवार को पार्टी बैठक हुई।

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राहुल गांधी ने कहा- सपा हमारी महत्वपूर्ण सहयोगी है। सीटों का बंटवारा सम्मानजनक तरीके से होना चाहिए। सबको साथ लेकर चलना होगा।

बैठक में सपा से सीट शेयरिंग पर चर्चा करने के लिए कमेटी बनाई गई है। इसे प्रियंका गांधी लीड करेंगी। कमेटी में केसी वेणुगोपाल, यूपी प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, यूपी के वर्किंग प्रेसिडेंट इमरान मसूद शामिल हैं।

कांग्रेस ने सपा को करीब 181 विधानसभा सीटों की सूची सौंपी है। कांग्रेस ने ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर दावा किया कि इन इलाकों में उसकी स्थिति मजबूत है। पिछले कुछ महीनों में उसके पक्ष में माहौल बदला है।

कांग्रेस की इस मांग को लेकर सपा में असमंजस है। इसकी वजह 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजे हैं। उस चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 2.33% वोट मिले थे और पार्टी केवल 2 सीटें जीत सकी थी।

आराधना मिश्रा बोलीं- सीट शेयरिंग पर अभी फैसला नहीं हुआ

बैठक से पहले कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि 17 नवंबर को सपा के साथ सीट बंटवारे को लेकर बैठक होगी। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। इस बारे में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा चल रही है और प्रदेश के नेताओं से सुझाव मांगे गए हैं। बैठक के बाद सीटों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

कल सपा-कांग्रेस के बीच बातचीत

सीट बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस के बीच 17 नवंबर को लखनऊ में औपचारिक बैठक होगी। इसमें दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। दोनों दलों की कमेटियां एक-एक सीट पर जीत की संभावनाओं के आधार पर चर्चा करेंगी।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि गठबंधन में सीटों का बंटवारा जीतने की क्षमता के आधार पर होगा। दोनों दलों की बातचीत पूरी होने के बाद सीटों को लेकर अंतिम फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।

2027 चुनाव के लिए अब तक 3 गठबंधन

NDA- भाजपा के नेतृत्व में- भाजपा करीब 60 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।

भाजपा (BJP)
अपना दल (सोनेलाल)
राष्ट्रीय लोकदल (RLD)
सुभासपा (SBSP)
निषाद पार्टी

समाजवादी पार्टी-कांग्रेस- दोनों दल 2027 में साथ चुनाव लड़ने की दिशा में बातचीत कर रहे हैं। कांग्रेस ने 181 सीटों पर दावा किया है। सीट बंटवारे की औपचारिक बातचीत 17 नवंबर से शुरू होने वाली है।

समाजवादी पार्टी (SP)
कांग्रेस (INC)

सामाजिक परिवर्तन मोर्चा- दोनों नेताओं ने साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है।

AIMIM- असदुद्दीन ओवैसी
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)- चंद्रशेखर आजाद

बहुजन समाज पार्टी (BSP)- मायावती की पार्टी ने फिलहाल 2027 के लिए किसी बड़े गठबंधन में शामिल होने का औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com