latest-newsदेश

उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा संपन्न, दिल्ली-मुंबई से पटना तक घाटों पर दिखा श्रद्धा का संगम

यमुना घाट पर CM रेखा गुप्ता ने दिया उगते सूरज काे अर्घ्य, दिल्लीवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

संवाददाता

नई दिल्ली। लोकआस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ आज सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया है. देशभर में श्रद्धालुओं ने नदी, तालाबों और बनाए गए अस्थायी घाटों पर पहुंचकर आस्था की डूबकी लगाई. भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा करने के साथ ही खरना के बाद शुरू हुआ करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूरा हो गया है. श्रद्धालु पूजा के बाद पारण कर प्रसाद ग्रहण करेंगे और परिवार के लोगों के साथ इस पर्व को संपन्न करेंगे.

दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और देश के कई दूसरे हिस्सों में सोमवार तड़के से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी. व्रती महिलाएं और पुरुष पूजा की सामग्री, फल, ठेकुआ और पारंपरिक प्रसाद से भरे दउरे लेकर घाटों पर पहुंचे. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ लोग छठी मैया से परिवार की खुशहाली, संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं.

Chhath puja 2019 history significance and chhath katha poranik katha: Chhath Puja 2019: छठ पर्व को लेकर प्रचलित हैं भगवान राम से लेकर द्रौपदी से जुड़ी चार कथाएं - India TV Hindi

दिल्ली-NCR के घाटों पर दिखी आस्था की रौनक

राजधानी दिल्ली में लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा देखने को मिली. यमुनापार के घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठी मैया की आराधना की. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी सोमवार सुबह हाथी घाट पहुंचीं. यहां उन्होंने हजारों पूर्वांचली माताओं, बहनों और छठव्रतियों के साथ उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और समस्त दिल्लीवासियों के सुख, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की. हाथी घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं पूजा की सामग्री और सूप में फल, ठेकुआ सहित अन्य प्रसाद लेकर घाट पर पहुंचीं. सूर्य की पहली किरण के साथ व्रतियों ने जल में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया. घाट पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय माहौल के बीच पर्व की आस्था और उल्लास नजर आया.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूजा करते हुए

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना के घाटों और अलग-अलग इलाकों में बनाए गए पूजा स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. कालिंदी कुंज घाट पर भी सुबह से व्रतियों की भीड़ देखने को मिली. ग्रेटर कैलाश के कालकाजी DDA फ्लैट्स पार्क में भी छठ महापर्व के समापन पर विशेष आयोजन किया गया.  छठ की अद्भुत भव्यता रविवार को राजधानी दिल्ली में विभिन्न छठ घाटों पर देखने को मिली. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोनिया विहार स्थित यमुना नदी में बने घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मैया की पूजा- अर्चना कर समस्त दिल्लीवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. यमुना तट पर श्रद्धा, भक्ति और लोक संस्कृति के रंगों से सजे इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठी मैया की आराधना के लिए पहुंचे. पारंपरिक वेशभूषा, छठ गीतों, दीपों और पूजा के सूपों से सजे घाटों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया.

यमुना घाट पर CM रेखा गुप्ता ने दिया संध्या अर्घ्य, दिल्लीवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बोट पर सवार होकर यमुना तट पर बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण भी किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न घाटों पर उपस्थित छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने संध्या अर्घ्य के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोक आस्था के महापर्व छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सनातन संस्कृति के महान संस्कारों का अद्भुत प्रतीक है. मुख्यमंत्री ने छठी मैया और भगवान भास्कर से प्रार्थना की कि सभी व्रतियों की साधना सफल हो तथा हर परिवार में सुख, समृद्धि और आरोग्य का वास हो. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 16 नवंबर 2026 को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन आईटीओ के पास स्थित हाथी घाट (ITO छठ घाट) पर उगते सूर्य को विधि-विधान के साथ अर्घ्य दिया।

कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पत्नी के साथ मनाया छठ महापर्व

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने रविवार को अपने निवास स्थान पर छठ महापर्व पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया. इस अवसर पर उन्होंने छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया. उनकी पत्नी श्रीमती स्वाति वर्मा ने भी निवास स्थान पर पहुंचे सभी छठ व्रतियों और उनके परिवारजनों का आत्मीय स्वागत किया. इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से छठ पूजा की व्यवस्था की गई थी.

गाजियाबाद में भी कई घाटों पर श्रद्धालू उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटे. यहां छठ पूजा के लिए की गई सजावट और लेजर लाइट की व्यवस्था आकर्षण का केंद्र रही.

वहीं श्रद्धालुओं की आवाजाही को आसान बनाने के लिए दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को अपनी सेवाएं सुबह 4:30 बजे से शुरू कीं. आम दिनों में मेट्रो सुबह 6 बजे चलती है. शुरुआती समय में सभी लाइनों पर 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलाई गईं.

बिहार के घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

छठ के लिए खास पहचान रखने वाले बिहार में भी सुबह से ही घाटों पर भारी भीड़ देखने को मिली. पटना में गंगा के घाटों पर बड़ी संख्या में व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटे. गया के प्राचीन सूर्यकुंड में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली. मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधेपुरा, रोहतास और लखीसराय समेत कई जिलों में भी छठ पूजा के समापन पर विशेष आयोजन किए गए.

वाराणसी से अयोध्या तक घाटों पर उमड़ी भीड़

छठ पूजा :उगते सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ पर्व, व्रती महिलाओं ने की परिवार की सुख-समृद्धि की कामना - Chhath Puja 2025: Devotees Offer Morning Arghya To Rising Sun ...

उत्तर प्रदेश में भी छठ का उत्साह देखने को मिला. वाराणसी के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. अयोध्या में भी सरयू नदी के किनारे छठ पूजा के लिए लोगों की भीड़ जुटी. सहारनपुर में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की, वहीं हरिद्वार में बिहार और पूर्वांचल से आए लोगों ने पूरे श्रद्धाभाव से पर्व मनाया. गाजियाबाद व नाेएडा में भी श्रद्धालुओं ने हिंडन पर बने घाट और अपनी सोसाइटियों में पूजा अर्चना की.

उत्तराखंड के जोशीमठ में ठंड और बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ. गांधी मैदान में लोगों ने पारंपरिक तरीके से पूजा की. राजस्थान के उदयपुर और पाली समेत दूसरे इलाकों में भी छठ पर्व मनाया गया. महाराष्ट्र के जालना में भी श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए जुटे.

चार दिनों तक चला आस्था और संयम का पर्व

बता दें कि छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हुई थी. दूसरे दिन 14 नवंबर को खरना किया गया. इसके बाद व्रतियों ने करीब 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया. तीसरे दिन रविवार शाम को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया गया. सोमवार सुबह उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही पूजा का समापन हुआ.

छठ पर्व में सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है. इस दौरान व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए परिवार की सुख-शांति, संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं. यह पर्व प्रकृति, स्वच्छता, अनुशासन और लोक परंपराओं से भी जुड़ा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com