latest-newsखेल

IPL 2027 में हार्दिक-अर्शदीप की ट्रेड पर लगी मुहर, इतने करोड़ में डील हुई डन

संवाददाता

नई दिल्ली। इंडिया प्रीमियर लीग 2027 की सबसे चर्चित ट्रेड डील आखिरकार कंफर्म हो गई है. मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम में शामिल हो गए हैं जबकि पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं. दोनों खिलाड़ियों को 18-18 करोड़ में ट्रेड किया गया है, जो IPL इतिहास की सबसे महंगी ट्रेड डील के बराबर है. इससे पहले 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमनस को 18 करोड़ में ट्रेड किया था. जो IPL की सबसे महंग ट्रेड डील थी.

पांड्या की मुंबई में IPL फीस 16.35 करोड़ रुपये थी. इस हिसाब से हार्दिक को इस ट्रेड से 1.65 करोड़ का फायदा हुआ. जबकि अर्शदीप की मौजूदा फीस 18 करोड़ रुपये ही थी और वो उतनी ही फीस में मुंबई में शामिल हुए. बता दें कि हार्दिक को PBKS के अलावा, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भी अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे.

पांड्या का मुंबई के साथ सफर खत्म

पांड्या के इस ट्रेड के साथ ही MI के साथ उनके दूसरे कार्यकाल का अंत हो गया है. इस फ्रेंचाइजी के साथ उन्होंने चार IPL खिताब जीते थे. उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम के खिताब जीतने वाले अभियानों में बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया था. MI के साथ सात सीजन बिताने के बाद, IPL 2022 से पहले पांड्या गुजरात टाइटंस (GT) में चले गए. कप्तान के तौर पर उन्होंने तुरंत अपना असर दिखाया और अपने पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन बना दिया. 2023 में भी GT फाइनल तक पहुंची थी.

इसके बाद 2024 में पांड्या वापस MI में लौट आए और कप्तानी संभाल ली, लेकिन उनका ये सफर उतना अच्छा नहीं गुजरा जितना पिछला सात जिन गुजरा. उनकी कप्तानी में मुंबई को 39 मैचों में से 24 में हार मिली. उन्होंने 162 IPL मैचों में 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2,955 रन बनाए हैं और 82 विकेट लिए हैं, जो एक बेहतरीन मैच-विनर के रूप में उनकी अहमियत को साबित करता है.

अर्शदीप का पंजाब के साथ सफर खत्म

दूसरी ओर, अर्शदीप PBKS के साथ आठ सीजन बिताने के बाद अब MI में जा रहे हैं. इसी फ्रेंचाइजी के साथ उन्होंने 2019 में अपना IPL डेब्यू किया था और खुद को लीग के प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में से एक के रूप में स्थापित किया. 96 IPL मैचों में 111 विकेट लेने वाले अर्शदीप, PBKS के लिए अब तक के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

IPL का सबसे महंगा ट्रेड

IPL इतिहास का सबसे महंगा ट्रेड 2025 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुआ है. जब चेन्नई ने संजू सैमसन को राजस्थान से 18 करोड़ रुपये में ट्रेड किया था. अब उसी लिस्ट में हार्दिक और अर्शदीप का भी ट्रेड शामिल हो गया है. इसके अलावा इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन, ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के नाम भी शामिल हैं. ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये की फीस पर RCB में ट्रेड किया था. जबकि पंत हाल ही में लखनऊ से दिल्ली में 15 करोड़ रुपये की ट्रेड वैल्यू पर लौटे हैं. इसके बदले कुलदीप यादव लखनऊ में 13.50 करोड़ रुपये में ट्रेड हुए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com