latest-newsराज्य

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की लेंगे ली

'कांग्रेस में नहीं गुटबाजी': दिल्ली में बोले परगट सिंह, आप को बताया रेत की दीवार

संवाददाता

नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में ही विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं. चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष पद पर पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) का नया अध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की जगह पंजाब कांग्रेस की कमान सौंपी गई है.

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कल ही अपना इस्तीफा दिया और कांग्रेस ने झटपट अपना नया अध्यक्ष चुन लिया. इससे साफ लग रहा है कि इसकी पूरी स्क्रिप्ट बहुत पहले ही लिखी जा चुकी थी और वडिंग की जगह नये प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी काफी माथा-पच्ची के बाद फैसला लिया गया.

‘कांग्रेस में नहीं गुटबाजी’: दिल्ली में बोले परगट सिंह, आप को बताया रेत की दीवार

पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह शनिवार को दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में पहुंचे. गुरुद्वारे में नतम्स्क होने के बाद उन्होंने  पंजाबियों से एकजुट होकर प्रदेश को नफरत और हिंसा फैलाने वाली ताकतों से बचाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि गुरु साहिबान के नाम पर बसे पंजाब में सभी को मिलकर सरबत के भले, सांझीवालता और भाईचारे की भावना को मजबूत करना होगा.

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के अधिकारों और हितों के लिए आगे बढ़ने के साथ वैचारिक संघर्ष को भी मजबूत करना जरूरी है. उन्होंने पंजाब की बुनियादी संरचना पर कट्टरपंथी ताकतों के हावी होने का आरोप लगाते हुए सभी पंजाबियों से मिलकर इसका मुकाबला करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि पंजाब की पहचान आपसी भाईचारे और सांझी संस्कृति से है, जिसे हर हाल में मजबूत बनाए रखना होगा.

वहीं, उन्होंने कहा पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी नहीं है. कांग्रेस देश को आगे कैसे बढ़ाए इसको लेकर राजनीति करती है। वहीं, उन्होंने आप और बीजेपी पर हमला बोला. आप सरकार को उन्होंने रेत की दीवार बताया उन्होंने कहा जल्द ही यह दीवार ढह जाएगी. वहीं, भाजपा पर उन्होंने नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया.

कौन हैं परगट सिंह

परगट सिंह का जन्म 5 मार्च 1965 को पंजाब के जालंधर जिले के मीठापुर गांव में हुआ. मीठापुर को भारतीय हॉकी की नर्सरी माना जाता है, जहां से देश को कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मिले. परगट सिंह ने अपनी स्कूली और कॉलेज की शिक्षा जालंधर से पूरी की. बचपन से ही हॉकी स्टिक थामने वाले परगट ने अपनी लगन और अनुशासन के दम पर बहुत कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी धाक जमा ली थी.

परगट सिंह कैसे बने थे स्टार

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष.

एक समय परगट सिंह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरों में से एक माना जाता था. 1985 पर्थ चैंपियंस ट्रॉफी में जर्मनी के खिलाफ ऐतिहासिक मैच में जब भारत 1-5 से पीछे था, तब परगट सिंह ने खेल के आखिरी 6 मिनटों में 4 गोल दागकर मैच 5-5 से बराबर कराया. इस करिश्मे ने उन्हें रातों-रात भारत तो भारत ग्लोबल स्टार बना दिया था. फिर 1986 कराची चैंपियंस ट्रॉफी में हॉलैंड के खिलाफ उन्होंने अकेले दम पर गोल दागकर भारत को 3-2 से रोमांचक जीत दिलाई. उन्होंने 1992 बार्सिलोना ओलंपिक और 1996 अटलांटा ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी भी की. 1996 के अटलांटा ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में वे भारतीय दल के ध्वजवाहक भी रहे.

परगट सिंह का राजनीतिक करियर

साल 2012 में उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम रखा. शुरुआत में वे शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए और जालंधर कैंट विधानसभा सीट से शानदार जीत दर्ज कर पहली बार विधायक बने. हालांकि, मतभेद के चलते उन्होंने अकाली दल छोड़ दिया. इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मिलकर ‘आवाज-ए-पंजाब’ मोर्चा बनाया और अंततः 2017 में कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. परगट सिंह ने 2017 और फिर 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में लगातार जालंधर कैंट सीट जीतकर अपनी मजबूत जमीनी पकड़ साबित की. 2021–2022 में चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार में उन्हें स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा मामले और एनआरआई मामलों का कैबिनेट मंत्री बनाया गया. वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) और उपाध्यक्ष जैसी प्रमुख जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं.अब उन्हें अध्यक्ष बना दिया गया है. देखना है कांग्रेस के ये दांव क्या उसे पंजाब की सत्ता दिला पाता है या नहीं.

2027 में सरकार का गठन सुनिश्चित होगा; राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे को कहा धन्यवाद

आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली और नवनियुक्त पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह। - Dainik Bhaskar

आदमपुर से कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने एस. परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने पर हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को धन्यवाद किया। कोटली ने कहा कि परगट सिंह की नियुक्ति से पार्टी मजबूत होगी। इससे 2027 में पंजाब में कांग्रेस सरकार का गठन सुनिश्चित होगा।

कोटली ने कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से खुश नहीं हैं। वे कांग्रेस को दोबारा सत्ता में देखना चाहते हैं। कोटली ने परगट सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का भविष्य उज्ज्वल बताया। उनके अनुसार, परगट सिंह पंजाब के लिए गर्व हैं और राज्य की संस्कृति के प्रति समर्पित हैं। इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के नेता अमृतपाल भोंसले (फिल्लौर), डॉ. सुखवीर सिंह सलारपुर और युवा नेता लखवीर सिंह कोटली भी मौजूद थे। जालंधर कैंट विधानसभा से विधायक परगट सिंह को कांग्रेस सूबा प्रधान बना कांग्रेस ने जट्टसिख की पॉलिटिक्स को बरकरार रखा है। कांग्रेस ने 16 साल बाद दोआबा क्षेत्र से पार्टी प्रधान बनाया है। इससे पहले 2010 में मोहिंद्र केपी प्रधान बने थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com