
संवाददाता
नई दिल्ली। दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन की सूचना के चलते दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों को तत्काल बंद कर दिया गया है. इन स्टेशनों पर यात्रियों को प्रवेश और बाहर निकलने की सुविधा नहीं होगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा कारणों से 11 मेट्रो स्टेशन तत्काल प्रभाव से बंद रहेंगे. हालांकि स्टेशनों को फिलहाल शाम के 4 बजे तक बंद किया जा रहा है. इसके बाद डीएमआरसी की ओर से अपडेट आएगा. इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट नहीं हो सकेगा हालांकि इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. इसे लेकर ट्रेनों के अंदर यात्रियों के लिए घोषणाएं की जा रही हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी कर रही युवाओं से अपील
कॉकरोच जनता पार्टी एक बार फिर चुनाव आयोग के मुद्दे पर दिल्ली में प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही है. अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर युवाओं से जुड़ने की अपील की जा रही है. ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी लोगों से जंतर-मंतर या पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के पूरे इलाके में न जुटने की अपील की है. बता दें कि पूरे इलाके में अगस्त से ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 लागू है. अगर यहां 5 से ज्यादा लोग जुटते हैं, नारेबाजी करते हैं या पोस्टर बैनर लेकर मार्च करते हैं तो दिल्ली पुलिस उनके खिलाफ कड़ा एक्शन ले सकती है.
ता दें कि इस रोक वाले ऑर्डर के तहत आने वाला खास एरिया, सब-डिवीजन पार्लियामेंट स्ट्रीट का पूरा एरिया होगा, जिसमें इस ऑर्डर के साथ दिए गए मैप में दिखाए गए जंतर-मंतर रोड का छूट वाला एरिया शामिल नहीं है. अगर पहले से लिखी हुई इजाजत लेकर किया जाए तो किसी भी हालत में इस इजाजत को शाम 05 से आगे नहीं बढ़ाया जा सकता. . यह ऑर्डर 23 अगस्त 026 से लागू होगा और 60 दिनों के लिए यानी 21 अक्टूबर 2026 तक (दोनों दिन मिलाकर) लागू रहेगा, जब तक कि इसे पहले वापस न ले लिया जाए.
ये मेट्रो स्टेशन किए गए बंद
जनपथ , सेंट्रल सचिवालय , मंडी हाउस, रामकृष्ण आश्रम, राजीव चौक, पटेल चौक, सेवा तीर्थ लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, नई दिल्ली, चावरी बाजार



