latest-newsदेश

देश के सबसे बड़े कोकेन तस्कर वीरेंद्र बसोया के बाद बेटा ऋषभ बसोया भी गिरफ्तार

संवाददाता

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े और अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर वीरेंद्र सिंह बसोया के बेटे ऋषभ बसोया को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

सेल की सूचना पर उसे अबुधाबी में पकड़ा गया जिसके बाद उसे आज सुबह आईजीआई एयरपोर्ट पर लाया गया। यहां पर सेल की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आज दोपहर बाद उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

करीब एक महीना पहले वीरेंद्र बसोया को अबू धाबी में हिरासत में लिया गया था उसके बाद दिल्ली भेजने पर एनसीबी की मुंबई जोन ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

चार दिन पहले भेजा गया तिहाड़

मुंबई एनसीबी से दस दिन पहले स्पेशल सेल ने भी अपने केस में पूछताछ के लिए दिल्ली लाया था। पूछताछ के बाद चार दिन पहले उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

उसी से पूछताछ के आधार पर सेल की सूचना पर अबू धाबी में ऋषभ बसोया को भी पकड़ लिया गया। अब दोवारा से सेल वीरेंद्र बसोया को पूछताछ के लिए रिमांड लेगी और बाप बेटे का आमना सामना कराकर पूछताछ करेगी।

बाप बेटे से पूछताछ कर पुलिस इसके भारत सहित अन्य देशों में नेटवर्क के बारे में पता लगाएगी ताकि सिंडिकेट के अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार किया जा सके।

बसोया देश का सबसे बड़ा कोकेन तस्कर माना जाता है। वीरेंद्र बसोया की गिरफ्तारी के बाद बेटे की गिरफ्तारी होने के बारे में दैनिक जागरण ने ही खबर प्रकाशित किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com