latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

गाजियाबाद में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे: सांसद चंद्रशेखर के काफिले पर पथराव को लेकर आक्रोश, कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन

संवाददाता

गाजियाबाद । गाजियाबाद में आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता बुधवार दोपहर को सड़क पर उतर आए। जहां 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने हापुड़ रोड पर कलेक्ट्रेट के बाहर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। कलेक्ट्रेट के बाहर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।

आजाद समाज पार्टी के राष्टीय कोर कमेटी के सदस्य गुलजार सिद्दीकी के नेतृत्व में एक घंटे तक कार्यकर्ता धरने पर बैठे रहे। जहां प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हमारे सांसद के काफिले पर पथराव हुआ है। यह समाज के लिए नहीं बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है। बाद में कलेक्ट्रेट में पैदल नारेबाजी करते हुए मजिस्ट्रेट को अलग-अलग मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बता दें कि जिला गोंडा में विनोद साहनी वरमेश कोरी तथा जनपद अयोध्या में राम लगन मौर्या की हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चन्द्र शेखर आजाद के काफिले पर 13 सितंबर को बाराबंकी के थाना रामनगर क्षेत्र, बुढ़वल में रोके जाने के बाद काफिले पर पथराव किया, यहां हिंसक हमले की शिकायत सामने आई। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं तथा वाहनों को नुकसान पहुंचा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com