latest-newsएनसीआरदिल्ली

स्वतंत्र भारद्वाज पर FIR, SC/ST एक्ट भी जोड़ा गया, निशु आजाद बोली- उम्मीद है पुलिस एक्शन लेगी

CJP नेताओं का संसद मार्ग थाने पर विरोध प्रदर्शन, निशु आजाद संग पहुंचे सौरव दास- आशुतोष रांका, न्याय की मांग की

संवाददाता

नई दिल्ली। शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों समेत पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन पहुंचे और थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. वे खुद को हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर बताने वाले स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे, जिन पर एक प्रदर्शनकारी छात्र के पिता के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर 23 जून को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में घायल हुए निशु आजाद के पिता घायल हो गए थे. निशु के पिता का नाम संजय कुमार है. वह गाजियाबाद के रहने वाले हैं. उनकी बेटी का दावा है कि CJP प्रोटेस्ट के दौरान उनके पिता पर हमला हुआ. स्वतंत्र भारद्वाज ने उनके पिता का सिर फोड़ा. अब इसे लेकर बवाल बढ़ गया है. निशु ने राहुल गांधी से भी इंसाफ दिलाने की मांग की है. स्वतंत्र का एक पॉडकास्ट वायरल होने के बाद यह मामला गरमा गया है. निशु मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और कुछ लोग पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे थे. अब स्वतंत्र भारद्वाज पर FIR दर्ज कर ली गई है. FIR में sc/st एक्ट भी जोड़ लिया गया है.

CJP नेता अपने समर्थकों समेत संसद मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे

उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशहर में जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान CJP कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता पर हमले के आरोप को लेकर पॉडकास्ट में किए गए दावे पर कार्यकर्ता स्वतंत्र भारद्वाज ने सफाई दी. यह विरोध प्रदर्शन उनका इंटरव्यू वायरल होने के बाद आयोजित किया गया था, जिसमें भारद्वाज ने दावा किया था कि ने कहा कि जिसे लोग हमला बता रहे हैं, वह आत्मरक्षा का मामला था. उनका दावा है कि अगर उन्होंने उस समय खुद को बचाने के लिए कार्रवाई नहीं की होती, तो भीड़ उन्हें पीट-पीटकर मार सकती थी. उन्होंने कहा कि उनके पास इस घटना से जुड़े वीडियो सबूत भी हैं और वह पुलिस की जांच में सहयोग कर रहे हैं.

उन्होंने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान CJP प्रदर्शनकारी निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ मारपीट की थी. CJP ने दिल्ली पुलिस पर भारद्वाज के खिलाफ सख्त कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है और संजय के लिए न्याय की मांग की है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com