latest-newsदेश

समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया ने की राष्ट्र गौरव पुरस्कारों की घोषणा

संवाददाता

गाजियाबाद। संपूर्ण भारत में कार्यरत देश की प्रतिष्ठित संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) ने अपना 2026 का सर्वोच्च पुरस्कार ‘राष्ट्र गौरव’ पुरस्कार देने की घोषणा कर दी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने बताया कि रविवार, 23 अगस्त को बिलासपुर में भाषा एवं संस्कृति विभाग और एसकेएफआई की हिमाचल प्रदेश इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 9वें राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिनमें कुल 41 हस्तियों को अलंकृत किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त राहुल कुमार होंगे।

एसकेएफआई की हिमाचल प्रदेश इकाई और भाषा एवं संस्कृति विभाग के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम भाषा संस्कृति सभागार बिलासपुर में संपन्न होगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि कर्नल जसवंत सिंह चंदेल और अतिथि के तौर पर जिला भाषा अधिकारी श्रीमती नीलम चंदेल के अलावा संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. भरत सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र बच्चन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिजीत कुमार, हिमाचल प्रदेश की अध्यक्ष ललिता कश्यप, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राम स्वरूप भटनागर और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विद्या भूषण श्रीवास्तव की गारिमामयी उपस्थिति रहेगी।

समारोह में देश की 41 प्रतिभाओं को अलग-अलग विधाओं में उनकी उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा, जिनमें शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा, कला-संस्कृति और पत्रकारिता के साथ-साथ राष्ट्र की सुरक्षा हेतु अदम्य साहस का परिचय देने वाले बीएसएफ के डिप्टी कामांडेंट नीरज शर्मा एवं सेना के कुछ विशिष्ट व्यक्तित्व शामिल हैं, जिन्हें ‘राष्ट्र गौरव पुरस्कार’ प्रदान किया जाएगा।

सम्मानित होने वाली चयनित प्रतिभाएं :

सुभाष गुप्ता, श्रीमती फूलां चंदेल, डॉ. रविन्द्र कुमार ठाकुर, श्रीमती शीला देवी सिंह, विक्रम कुमार कश्यप,  नीरज शर्मा, शक्ति चन्द राणा, सुश्री प्रीति शर्मा ‘मधु’, डॉ. पिंकी, परमजीत सिंह कोविद, अशीष कुमार, श्रीमती अनिता भारद्वाज, श्रीमती कमलेश कुमारी, डॉ. प्रकाश चन्द, श्रीमती कमलेश सूद,  प्यार चन्द सिप्पी, सुरेन्द्र मिन्हास, सुशील पुण्डीर, देशराज कमल, श्रीमती अन्जना गर्ग, श्रीमती उषा कालिया, गगन कुमार, कमल किशोर सहाय, ओम प्रकाश सिंह ‘पराशर’, बीरबल धीमान, डॉ. वेद प्रभा,  रामसिंह राजपुरोहित, श्रीमती कौशल्या गुप्ता, दिनेश टांक, अब्दुल समद राही, डॉ प्रशांत आचार्य, प्रकाश चंद शर्मा, विक्रम कौशल,  अकरम खान आदि।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com