latest-newsएनसीआरगाज़ियाबाद

लंदन में होने वाली संत संसद के लिए रवाना हुए महंत नारायण गिरी

संवाददाता

गाजियाबाद। संत संसद में भाग लेने के लिए महंत नारायण गिरि आज सुबह लंदन के लिए रवाना हो गए। उनके साथ जगतगुरू स्वामी चक्रपाणि नंद गिरि, महामंडलेश्व र यतेंद्रानंद गिरि, महामंडलेश्वर भूपेंद्र गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी उमाकांतानंद गिरि, महंत ऋषिश्वरानंद गिरि, पदमश्री सदगुरू ब्रहमेश्वरानंद आचार्य, ब्रहमदेवी व संत संसद के आयोजक संजय गिरि भी लंदन के लिए रवाना हुए।

संत संसद का आयोजन कल से 15 अगस्त तक लंदन के हैरो लेजर सेंटर स्थित बायरन हॉल में होगा, जिसका उदघाटन महंत नारायण गिरि पूूरे विश्व से आए संतों के साथ करेंगे। इस आयोजन में त्रिलोचन दास महाराज व लंदन स्थित सिद्ध आश्रम के राजेश्वर गुरू महाराज की विशेष भूमिका रहेगी। महंत नारायण गिरी 40 वर्ष में पहली बार सावन शिवरात्रि पर भगवान दूधेश्वर की सेवा के लिए उपस्थित नहीं हो पाएंगे। संत संसद का समापन 15 अगस्त को होगा और वे 16 अगस्त को भगवान दूधेश्वर की सेवा में उपस्थित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com